ट्राइबल सीटों पर नजर: कांग्रेस का आदिवासी युवाओं पर फोकस, कमलनाथ बोले- कार्ययोजना जारी करेंगे

ट्राइबल सीटों पर नजर: कांग्रेस का आदिवासी युवाओं पर फोकस, कमलनाथ बोले- कार्ययोजना जारी करेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Congress Focus On Tribal Youth, Kamal Nath Said Will Release Action Plan

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर आयोजित बैठक में तय किया गया कि आदिवासी युवाओं को जोड़ने के लिए कांग्रेस कार्ययोजना जारी करेगी।

  • प्रदेश की 47 एसटी सीटों पर कांग्रेस आदिवासी एजेंडे को लेकर पहुंचेगी, युवाओं को बताएगी इतिहास
  • आरोप – कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों के लिए शुरु की योजनाएं शिवराज सरकार ने बंद कर दी।

कांग्रेस निकाय चुनाव के साथ ही 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस का फोकास ट्राइबल सीटों पर रहेगा। इसके लिए आदिवासी युवाओं को जोड़ेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें आदिवासी इलाकों में अपनी पैठ मजबूत बनाने के लिए लंबा मंथन हुआ। बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा कि आदिवासी वर्ग के लिए कार्ययोजना जारी की जाएगी। इंदिरा गांधी सरकार से लेकर यूपीए और कमलनाथ सरकार तक के आदिवासी हित में लिए गए फैसलों की जानकारी रहेगी। ताकि नई पीढ़ी कांग्रेस से जुड़े। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मध्य प्रदेश में 15 महीने सत्ता में रहने के बाद पार्टी अब मिशन 2023 की तैयारी कर रही है। पार्टी अपने सबसे पुराने वोट बैंक आदिवासियों पर फोकस कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर आयोजित बैठक में आदिवासी इलाकों के विधायकों सहित अन्य पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इस दौरान कमलनाथ ने आरोप लगाया कि कहा कि 15 माह की कांग्रेस सरकार के समय आदिवासी वर्ग के लिए कई कदम उठाए गए थे और योजनाएं भी लागू की गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। भाजपा ने हमेशा बांटने और तोड़ने की राजनीति की है। आदिवासी वर्ग को भी बांटने का काम किया जा रहा है। इसके लिए गैर राजनीतिक संगठनों का उपयोग भी हो रहा है, जबकि कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की रही है। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि आदिवासियों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से खड़े हों। प्रदेश कांग्रेेस कमेटी को उत्पीड़न की घटनाओं की जानकारी दी जाए। तीनों कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि ये किसान विरोधी हैं। इस दौरान आदिवासी समुदाय के नेताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस की छुट्टी को भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया है। 89 आदिवासी विकासखंडों में संचालित आदिम जाति कल्याण विभाग के स्कूलों को शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया जा रहा है।



Source link