- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Machinery Came Out Of The Body Of The Truck, Another Truck Crashed Uncontrolled, Collided With A Car Parked On The Road, Two Injured
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पेड़ और ट्रक के बीच में कार फंस गई।
बुधवार दोपहर राहतगढ़ में बेरखेड़ी गांव के पास दो ट्रकों की चपेट में कार आ गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। ट्रक की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक घायल को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राहतगढ़ पुलिस ने बताया, दोपहर ट्रक क्रमांक आरजे 32 जीए 2992 लोहा व अन्य मशीनरी सामान लोड कर राहतगढ़ से सागर की ओर जा रहा था। मशीनरी ट्रक की बॉडी से दो-दो फीट दोनों ओर बाहर निकली थी। वहीं, दूसरा ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएच 1907 सीमेंट लोड कर मैहर से विदिशा की तरफ आ रहा था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बेरखेड़ी के पास सीमेंट से भरा ट्रक लोहे की मशीनरी से भरे ट्रक के बाहर निकले हिस्सा से टकराकर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गया। कार ट्रक और पेड़ की चपेट में आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस ने बताया, घटना के समय कार क्रमांक एमपी 15 सीए 5136 में सीहोरा निवासी ड्राइवर कपिल अहिरवार बैठा था, जबकि कार मालिक अनुराग जैन बाहर मौजूद मोबाइल दुकान पर खड़ा था। हादसे के बाद कपिल अहिरवार कार में ही फंस कर रह गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से कार की बॉडी काटकर ड्राइवर को निकाला। ड्राइवर कपिल को तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहीं, दूसरे घायल ट्रक चालक मदन श्रीवास्तव का राहतगढ़ में ही इलाज किया गया।