भाई की मौत के बाद से था डिप्रेशन का शिकार: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पहले भी दो बार कर चुका था प्रयास

भाई की मौत के बाद से था डिप्रेशन का शिकार: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पहले भी दो बार कर चुका था प्रयास


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक युवक, पहले भी दो बार कर चुका था खुदकुशी का प्रयास

  • नई सड़क जनकगंज की घटना
  • खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही पुलिस

भाई की मौत के बाद से डिप्रेशन का शिकार एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने गया, जब बुधवार सुबह नहीं जागा तो घटना का पता लगा। घटना नई सड़क जनकगंज की है। पुलिस को पता लगा है कि मृतक नशे का आदी है और दो बार पहले भी इसी तरह प्रयास कर चुका है। उसके भाई और मां भी कुछ समय पूर्व खुदकुशी कर जान दे चुके हैं। इसी कारण से वह डिप्रेशन का शिकार था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनकगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क निवासी 26 वर्षीय घनश्याम कुशवाह पुत्र बृजमोहन कुशवाह मैकेनिक था। वह एसी, फ्रीज की रिपेयरिंग का काम करता था। मंगलवार रात काम से लौटा और खाना खाने के बाद अपने रूम में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब वह नींद से नहीं जागा तो परिजन ने उसके कमरे में जाकर देखा। अंदर वह फांसी पर लटका हुआ था। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। बुधवार दोपहर 12 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजन के सुपुर्द किया गया है। पुलिस को युवक के डिप्रेशन में होने का पता लगा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। ऐसा पता लगा है कि मृतक नशे का आदी था। इससे पहले भी दो बार वह खुदकुशी का प्रयास कर चुका था, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था।

भाई और मां भी कर चुके हैं खुदकुशी

पुलिस को पता लगा है कि मृतक के भाई और माता ने भी खुदकुशी कर जान दी थी। दो साल पहले मृतक के भाई ने फांसी लगाकर जान दी थी, जबकि दस साल पहले उसकी मां ने भी आग लगाकर खुदकुशी की थी। पर भाई की मौत के बाद से वह काफी डिप्रेशन में था और नशा करने लगा था।



Source link