IPL 2020: फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन, आईपीएल टीमों को खिलाड़ियों को रिलीज करने की इजाजत मिली

IPL 2020: फरवरी में होगा मिनी ऑक्शन, आईपीएल टीमों को खिलाड़ियों को रिलीज करने की इजाजत मिली


आईपीएल 2021 का मिनी ऑक्शन फरवरी महीने में होगा

रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के लिए फरवरी के दूसरे सप्ताह में छोटी नीलामी का आयोजन किया जाएगा.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 6, 2021, 12:47 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तैयारियां शुरू कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार फरवरी महीने में मिनी ऑक्शन (छोटी नीलामी) होने वाला है. सोमवार को हुई आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में आईपीएल 2021 के लिए ट्रेडिंग विंडो को भी ओपन कर दिया गया है. आईपीएल टीमों से कहा गया है कि वह अपने खिलाड़ियों को 21 जनवरी तक रिलीज कर सकती है. बीसीसीआई आईपीएल के 14वें सत्र का आयोजन भारत में ही करना चाहती है, हालांकि उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को विकल्प के तौर पर सुरक्षित रखा है. कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 2020 का भी आयोजन यूएई में ही किया गया था.

फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी नीलामी
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के 14वें सीजन के लिए फरवरी के दूसरे सप्ताह में छोटी नीलामी का आयोजन किया जाएगा. हालांकि इससे पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि बीसीसीआई बड़ी नीलामी का आयोजन कर सकता है. इसके अलावा आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले सकती हैं. हालांकि बीसीसीआई ने 10 टीमों की मंजूरी दे दी है लेकिन नई टीमें आईपीएल 2020 में खेलते हुए दिखेंगी. साथ ही बड़ी नीलामी का भी आयोजन अगले साल होगा.

बीसीसीआई के एक अधिकारी के मुताबिक बोर्ड इस बार आईपीएल का आयोजन भारत में करना चाहती है. लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन यहां कैसे हो पाता है. बीसीसीआई घरेलू टी20 टूर्नामेंट का आयोजन 10 जनवरी से करने जा रही है. इसके साथ ही भारत में क्रिकेट की वापसी होगी.यह भी पढ़ें:

सौरव गांगुली की फिटनेस पर बोले हार्ट स्पेशलिस्ट, वह मैराथन में भी भाग सकते हैं

IND vs AUS: शार्दुल और नवदीप में उलझे रहाणे, अब सिडनी का मौसम करेगा कप्‍तान का काम आसान

आईपीएल टीमों के लिए मौका

नीलामी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आयोजन से आईपीएल टीमों को फायदा होगा. उन्हें इस टूर्नामेंट से नए खिलाड़ियों को परखने का मौका मिलेगा. इस टूर्नामेंट के युवा खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर आईपीएल 2021 के लिए अपना दावा ठोक सकेंगे. इस बार इस टूर्नामेंट में शिखर धवन, सुरेश रैना, इशांत शर्मा, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार और एस श्रीसंत जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इस ट्रॉफी के मुकाबले भारत के छह शहरों मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, बड़ौदा, इंदौर व चेन्नई में होंगे. नॉकआउट मुकाबले अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेले जाएंगे.








Source link