PAK vs NZ: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने दी 20 साल की सबसे बड़ी शिकस्त

PAK vs NZ: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने दी 20 साल की सबसे बड़ी शिकस्त


न्यूजीलैंड के युवा गेंदबाज काइल जैमिसन (बाएं से दूसरे) ने मैच में कुल 11 विकेट झटके.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan) के लिए साल 2021 की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही है. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान (Pakistan vs New Zealand) को दूसरे टेस्ट मैच में पारी व 176 रन से करारी शिकस्त दी है. यह न्यूजीलैंड (New Zealand) की पाकिस्तान पर टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. पाकिस्तानी गेंदबाजों ने इस मैच में सबसे अधिक वाइड फेंकने का रिकॉर्ड भी बना डाला.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan) के लिए साल 2021 की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही है. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान (Pakistan vs New Zealand) को दूसरे टेस्ट मैच में पारी व 176 रन के अंतर से करारी शिकस्त दी है. यह न्यूजीलैंड (New Zealand) की पाकिस्तान पर टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले उसने पाकिस्तान को 2001 में पारी व 185 रन के अंतर से हराया था.

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की जीत के एक-दो नहीं, बल्कि चार-चार हीरो रहे. युवा कीवी गेंदबाज काइल जैमिसन (Kyle Jamieson) ने मैच में कुल 11 विकेट झटके. वहीं, कप्तान केन विलियम्सन (238) ने दोहरा शतक और हेनरी निकोल्स (157) व डेरिल मिचेल (102) ने शानदार शतक बनाए.

न्यूजीलैंड ने दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही 2 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. काइल जैमिसन को दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. केन विलियम्सन (Kane Williamson) को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. उन्होंने पहले टेस्ट मैच में भी शतक लगाया था.

पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में सिर्फ बड़ी हार का रिकॉर्ड नहीं बनाया. उसके गेंदबाजों ने सबसे अधिक वाइड फेंकने का पाकिस्तानी रिकॉर्ड भी बनाया. पाक गेंदबाजों ने मैच में 17 वाइड बॉल फेंकी. कप्तान मोहम्मद रिजवान के नाम भी एक बुरा विश्व रिकॉर्ड दर्ज हुआ. वे बतौर विकेटकीपर कप्तान एक पारी में सबसे अधिक बाई रन (27) देने वाले क्रिकेटर बन गए.








Source link