सौरव गांगुली कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती हैं.
वुडलैंड्स अस्पताल ने कहा है कि सौरव गांगुली आज अस्पताल में रुकना चाहते हैं और वह कल घर जाएंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 6, 2021, 11:34 AM IST
घर पर निगरानी करेंगे डॉक्टर
वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉक्टर रूपाली बासु ने कहा कि सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद नियमित रूप से घर पर उन पर नजर रखी जाएगी. गांगुली को पिछले सप्ताह हल्का दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है.