कार्रवाई: नियमों का पालन न करने पर आरटीओ ने 16 बसों के किए चालान, 42,500 जुर्माना

कार्रवाई: नियमों का पालन न करने पर आरटीओ ने 16 बसों के किए चालान, 42,500 जुर्माना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छतरपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर| वाहन चैकिंग करते आरटीओ।

परिवहन आयुक्त मुकेश जैन व जिला प्रशासन के निर्देश पर छतरपुर के अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग के नेतृत्व में विभागीय अमले ने यात्री बसों पर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने 16 बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 42,500 रुपए का जुर्माना किया। यह कार्रवाई यात्री बसों में किराया सूची, शिकायत पुस्तिका, फर्स्टएड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र न होने और ड्राइवर-कंडक्टर द्वारा वर्दी न पहनने पर की गई।

बता दें कि कि यात्री वाहनों में किराया सूची न होने की शिकायतें पिछले कई दिनों से आरटीओ विक्रमजीत सिंह कंग मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर परिवहन विभाग ने इन यात्री बसों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान आरटीओ के साथ अतिरिक्त कैमाहा चैक पोस्ट प्रभारी संतोष तोमर, पहाड़ी बंधा चैक पोस्ट प्रभारी सगीर अहमद अंसारी, अरविंद पटेल, गब्बर सिंह डाबर और मनीष खरे के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि यह यात्री बसों के संचालक व स्टाफ विभाग के नियमों का पालन नहीं करते हुए आगामी दिनों में भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिवहन कार्यालय में बस यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

इसमें उन्हें समझाइश दी गई कि सवारियां निर्धारित स्थान के अतिरिक्त कहीं और से न चढ़ाएं और उतारें। बसों में किराया सूची चस्पा करवाएं। ड्राइवर और कंडक्टर विभाग द्वारा निर्धारित की गई वर्दी को पहनते हुए शासन के नियमों का कठोरता से पालन करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बस यूनियन ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिनका नियमानुसार निराकरण करने का आश्वासन आरटीओ और ट्रैफिक प्रभारी नृपेंद्र सिंह के द्वारा दिया गया।



Source link