- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Driver Of Excise Department Created Vehicle Thief Gang; Three Accused Arrested, 12 Vehicles Seized
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- शाम को निकलते थे वारदात करने
आजाद नगर पुलिस ने एक ऐसी गैंग को पकड़ा है जो पिस्टल लेकर घूमती थी। जहां कैमरे नहीं होते थे, वहां वाहन चुराती थी। इनकी चालाकी फिर भी काम नहीं आई। पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। इनसे 12 बाइक जब्त की हैं। इनमें गैंग का सरगना आबकारी विभाग का ड्राइवर है। उसी ने सबको चोरी करना सिखाया था।
आजाद नगर सीएसपी आलोक शर्मा के अनुसार आजाद नगर पुलिस ने मुखबिरी करवाई। सूचना मिली थी कि एक गैंग लगातार चोरियां कर रही है। वह शाम को ही निकलती है। इस पर पुलिस ने शाम को चेकिंग शुरू की। शुभम उर्फ सागर, मोनू और एक नाबालिग को रोका। इनके पास से एक बाइक मिली थी, जिसके कागज नहीं दिखा पाए थे। जब टीआई मनीष डाबर ने सख्ती की तो तीनों टूट गए। इन्होंने भंवरकुआं सहित अन्य जगहों से गाड़ियां चुराई हैं।
शुभम आबकारी विभाग में ड्राइवर है। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। वह आबकारी विभाग में कैसे आया इसका पता लगाया जा रहा है। शुभम ने ही इस गैंग को बनाया था। उसने ही सभी को चोरी करना सिखाया। उसने बताया कि चोरी करते वक्त आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखना है, ताकि किसी का भी हुलिया कैद नहीं होगा।