झालावाड़: मध्यप्रदेश के ग्रामीणों ने कंजर समाज के डेरों पर बोला हमला, 35 महिलाओं और बच्चों का किया अपहरण

झालावाड़: मध्यप्रदेश के ग्रामीणों ने कंजर समाज के डेरों पर बोला हमला, 35 महिलाओं और बच्चों का किया अपहरण


पकड़े गये अपहरणकर्ता और बरामद हथियार.

झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना इलाके में बुधवार को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से आये करीब 100 से ज्यादा ग्रामीणों ने कंजर समाज के डेरों में जमकर उत्पात मचाया. ग्रामीण डेरों से 35 महिलाओं और बच्चों का अपहरण (Kidnapped) कर ले गये.

झालावाड़. जिले के उन्हेल थाना इलाके के बामन देवरिया में स्थित कंजर समाज के डेरों में बुधवार को सीमावर्ती मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के हथियारबंद ग्रामीणों ने धावा बोल दिया. ग्रामीणों ने यहां जमकर आतंक मचाया और करीब 35 महिलाओं तथा बच्चों का अपहरण (Kidnapped) कर ले गये. वारदात की सूचना पर सक्रिय हुई तीन थानों की पुलिस ने आधा दर्जन अपहरणकर्ताओं को दबोच अपहृत महिलाओं और बच्चो को मुक्त कर लिया है. पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं.

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के कलरिया गांव के ग्रामीणों ने चोरी के मामले को लेकर बामन देवरिया में कंजर समाज के डेरों पर हथियारों के साथ धावा बोल दिया. बस में भरकर आए करीब 100 से अधिक ग्रामीणों ने वहां हथियारों के बल जमकर आतंक मचाया. हालात देखकर डेरों से पुरुष भाग गए. इस पर एमपी से आये अपहरणकर्ताओं ने डेरों की करीब 35 महिलाओं और बच्चों को हथियारों के बल पर बस में बैठाकर उनका अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गये.

तीन थानों की पुलिस जुटी अपहरणकर्ताओं की धरपकड़ में
मामले की सूचना मिलते ही झालावाड़ पुलिस ने मोर्चा संभाला. एसपी डॉ. किरण सिद्धू के निर्देश पर गंगधार सर्किल के तीनों थानों की पुलिस सक्रिय हो गई और अपहरणकर्ताओं का पीछा किया. पुलिस ने एक कार में सवार करीब आधा दर्जन अपहरणकर्ताओं को धरदबोचा. पकड़े गये अपहरणकर्ताओं के पास से पुलि ने देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तलवार समेत कई धारदार हथियार बरामद किये.पुलिस के दबाव की खबर मिलते ही महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया

इस बीच दूसरे अपहरणकर्ताओं तक पुलिस के दबाव की खबर मिलते ही उन्होंने मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट पुलिस थाने के निकट अपहरण कर ले जाये गये महिलाओं और बच्चों को मुक्त कर दिया. उसके बाद मौके पर पहुंची राजस्थान पुलिस सभी अपहृत महिलाओं व बच्चों को लेकर वापस झालावाड़ के उन्हेल थाने आई. फिलहाल पूरे मामले में झालावाड़ एसपी के निर्देश पर अन्य दूसरे अपहरणकर्ताओं की पुलिस सरगर्मी से तलाश की जा रही है. सीमावर्ती मध्य प्रदेश की पुलिस से भी संपर्क कर अन्य अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.








Source link