Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
आईआईटी पुणे में काम करने वाले पति, ससुर व ननद के खिलाफ महिला ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मल्हारगंज निवासी दीपिका जसूजा ने पुलिस को बताया उसकी शादी 2018 में हुई थी। पति राहुल जसूजा आईआईटी पुणे में काम करता है। शादी के दूसरे दिन ही तीनों आरोपियों ने कहा था कहीं और शादी होती तो 50 लाख मिलते। तू 25 लाख लाकर दे। नहीं लाने पर पीटते थे। आखिर में 2020 में उसे घर से भगा दिया।
उधर विष्णुपुरी में रहने वाली प्रीति खतुरिया ने नई दिल्ली निवासी पति हरनपुनीत के खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्रीति का आरोप है कि दोनों की दूसरी शादी है। पति ने कहा कि उसने पहली पत्नी को तलाक में 60 लाख रुपए दिए थे, तुझे भी कुछ मिला होगा। पत्नी बोली वो तो अपनी शादी में खर्च हो गए। कुछ पैसे पहले पति से हुए बेटे के नाम जमा कर दिए हैं। इसके बाद पति भड़क गया और रोज पीटने लगा। वह 30 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगा।