दौड़ेगी मेट्रो?: मेट्रो को लेकर कल बड़ी बैठक, अधिकारियों को प्रोजेक्ट से जुड़े सभी दस्तावेजों को लेकर आने के निर्देश

दौड़ेगी मेट्रो?: मेट्रो को लेकर कल बड़ी बैठक, अधिकारियों को प्रोजेक्ट से जुड़े सभी दस्तावेजों को लेकर आने के निर्देश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है| इसी के साथ मेट्रो प्रोजेक्ट को रफ्तार देने की कवायदें भी शुरू हो गई हैं| शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े सभी विभागों की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें अधिकारियों को प्रोजेक्ट से जुड़े सभी दस्तावेजों को लेकर आने को कहा गया है|

बता दें कि सत्ता परिवर्तन, कोरोना और कंसल्टेंट के साथ ठेकेदार कंपनी के विवाद ने मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का काम रोक दिया था| एक बार काम शुरू होने के बाद लंबे समय तक मेट्रो का काम कई कारणों से न सिर्फ रुका रहा, बल्कि अधर में लटका भी रहा| लंबे समय तक काम रुक जाने के कारण यह चर्चा भी चल पड़ी थी कि अब शायद मेट्रो का सपना कागजों तक ही सिमट कर रह जाएगा, हालांकि एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेट्रो ट्रेन का काम शुरू हो गया|

अब प्रोजेक्ट को गति देने संबंधी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं| बैठक में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे| उम्मीद है कि इसमें मेट्रो के रूट में आने वाले बाधक को हटाने पर निर्णय हो सकता है।



Source link