Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महू18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगरीय निकाय चुनाव के तहत खरगोन जिले के सनावद नगर निकाय के लिए जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष शिखा अमित अग्रवाल सह प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने खुद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान की मौजूदगी भोपाल में दिया।
पत्र में बताया गया है कि आप प्रभारी के साथ मिलकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित नगर पालिका परिषद चुनाव समिति के सदस्यों की बैठक कर 20 जनवरी तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार अध्यक्ष, पार्षद प्रत्याशियों का चयन करें।
इसके लिए क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए आरक्षण अनुसार सभी की भूमिका तय करें। चुनाव समिति हर वार्ड से एक-एक प्रत्याशी का ही सर्वसम्मति से चयन करें तथा अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए भी एक ही नाम का चयन करें। यह सूची अनुमोदन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जहां से प्रत्याशी का अंतिम चयन किया जा सके।