Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कोहरे के बीच दिन की शुरुआत हुई। फोटो निमानिया क्षेत्र का।
बुधवार की रात पारे ने फिर से छलांग लगा दी और यह सामान्य से 5 डिग्री तक पहुंच गया। दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। सुबह साढ़े 9 बजे तक भी सूर्य की तेजी देखने को नहीं मिली। सोमवार रात जो पारा 16.6 डिग्री था, वह मंगलवार रात 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। वहीं, बुधवार की रात यह 1 डिग्री बढ़कर 15.2 तक पहुंच गया। अरब सागर से आ रही नमी कम होने पर दो दिन ठंड महसूस होगी, लेकिन 9 जनवरी से फिर बादल छाने के आसार हैं। कारण यह कि पाकिस्तान तरफ से आ रहा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) प्रदेश में सक्रिय होगा। इसकी वजह से बादल छाएंगे।
बुधवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक है। इधर, एक दशक में ऐसा पहली बार है, जब नए साल के शुरुआती सभी दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हो रहा। इन दिनों न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन जनवरी के सभी 6 दिन तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसका मतलब यह है कि आगामी 15 जनवरी तक तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक जाने के आसार हैं।
जनवरी-2021 के 6 दिनों का तापमान
| तारीख | अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस) |
| 1 जनवरी | 26.0 | 12.0 |
| 2 जनवरी | 27.7 | 16.8 |
| 3 जनवरी | 27.0 | 17.4 |
| 4 जनवरी | 23.6 | 16.6 |
| 5 जनवरी | 24.8 | 16.6 |
| 6 जनवरी | 26.8 | 14.9 |