बर्ड फ्लू का अंदेशा: तहसील में अब तक 5 काैओं की माैत, 10 पाेल्ट्री फार्म से 24 मुर्गियाें के सैंपल जांच के लिए भेजे

बर्ड फ्लू का अंदेशा: तहसील में अब तक 5 काैओं की माैत, 10 पाेल्ट्री फार्म से 24 मुर्गियाें के सैंपल जांच के लिए भेजे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Mhow
  • So Far 5 Cows Have Been Killed In Tehsil, 24 Chickens From 10 Poultry Farms Have Been Sent Samples For Examination

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

महू19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पातालपानी, टाल माेहल्ला के अलावा मंगलवार काे शहर में मिले 2 काैओं की भी माैत

तहसील में भी बर्ड फ्लू की दस्तक हाे गई है। मंगलवार काे माणक चाैक व सिग्नल विहार में बेसुध मिले काैओं की जहां बुधवार काे माैत हाे गई। इसके अलावा सुबह से पातालपानी, टाल माेहल्ला इलाकाें में भी दिनभर में तीन काैओं की माैत हाे गई। जिसके बाद वन विभाग अमले ने पांचों काैओं काे जमीन में गड्ढा कर गड़वाया।

शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकाें में लगातार काैओं की बर्ड फ्लू से माैत के मामले पिछले दाे दिन में सामने आए है। मंगलवार काे माणक चाैक व सिग्नल विहार में बेसुध मिले काैओं काे वन विभाग के अमले ने पशु चिकित्सालय भेजा था। जहां पर बुधवार सुबह दाेनाें काैओं की माैत हाे गई। वहीं पातालपानी मुख्य मार्ग, टाल माेहल्ला चाैरसिया समाज धर्मशाला के समीप में भी काैओं की माैत हाे गई। वन विभाग रेंजर बीएस माैर्य ने बताया कि हमारे द्वारा सभी काैओं काे पशु चिकित्सकाें काे भेजा गया। जहां से उन्हाेंने हमें जांच कर अंतिम संस्कार के लिए दिए। जिसके बाद जमीन में गहर गड्ढा कर हमने काैओं काे गड़वाया।

ऐसी भी सतर्कता : जनपद पंचायत में पशु चिकित्सक डाॅ. राकेश सिसाैदिया ने बताया कि काैओं की माैत बर्ड फ्लू से हो सकती है। इसके अलावा अभी तक इस फ्लू का मुर्गियाें में ट्रांसमिशन की प्रमाण नहीं मिले हैं। फिर भी हमारे द्वारा तहसील के दस पाेलट्री फार्म में कुल 24 मुर्गियाें के सैंपल लिए गए है। अभी इसकी रिपाेर्ट नहीं आई है।



Source link