- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Illegal Arms Smuggling (Indore); Madhya Pradesh Farmes Caught By Police Today From Azad Nagar
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर अवैध हथियार जब्त कर लिए हैं।
आजाद नगर पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को पकड़ा है, जो करता तो खेती है, लेकिन रुपयों की लालच में आकर उसने अवैध हथियार तस्करी का काम शुरू कर दिया। मूलत: उज्जैन जिले के खेड़ामाधव गांव के रहने वाले तस्कर से पुलिस ने 2 लाख से ज्यादा कीमत के 10 अवैध हथियार जब्त किए हैं। इसमें 5 देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस भी शामिल है। पुलिस तस्कर से अवैध हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है।
आजान नगर TI मनीष डावर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक (MP09VK 8972) पर सवार होकर अमन नगर में अवैध देशी पिस्टल और कट्टे लेकर घूम रहा है। इस पर एक टीम गठित कर मौके पर पहुंचे और हुलिए के आधार पर व्यक्ति को घेराबंदी कर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम असफाक उर्फ बाबू पिता मोहम्मद हुसैन निवासी 325 पटेल नगर खजराना बताया। पुलिस ने उसके पास मिले बैग की तलाशी ली तो प्लास्टिक की थैली में से 5 देशी पिस्टल 32 बोर के, 2 देशी कट्टे 315 बोर के और 3 देशी कट्टे 12 बोर मिले। इसके अलावा 6 कारतूस 32 बोर और 3 कारतूस 12 बोर की भी इसके पास मिली। पुलिस के अनुसार हथियार की कीमत 2 लाख13 हजार रुपए के करीब है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है।