Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
‘स्वर्णिम विजय मशाल’ गुरुवार को सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंची।
1971 भारत-पाक युद्ध की विजय को स्मरण करने के लिए दिल्ली से रवाना होकर भोपाल पहुंची ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ गुरुवार को सीआरपीएफ मुख्यालय पहुंची। चार “स्वर्णिम विजय मशालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रकाशित किया गया। उन्हें चारों दिशाओं में भेजा गया था।
दक्षिण दिशा की मशाल भोपाल में 3 जनवरी को पहुंची थी। ‘विजय मशाल’ को पी के पांडे, IGP MPS सीआरपीएफ द्वारा प्राप्त किया गया। “ विजय मशाल” का स्वागत सीआरपीएफ मुख्यालय में फूलों से किया गया।
आईजी ने 1971 की इस शानदार जीत को हासिल करने के लिए राष्ट्र की वेदी पर अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए बहादुर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विजय मशाल 14 जनवरी 2020 तक भोपाल में रहेगी एवं दर्शकों के लिए स्मरणीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कल विजय मशाल को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में प्राप्त किया गया था।