Ducati
इटली की स्पोर्ट्स बाइक कंपनी Ducati इस साल 12 बाइक्स को लॉन्च करेगी. इनमें से कुछ मौजूदा मॉडल्स का BS66 वर्ज़न और कुछ बिल्कुल नई पेशकश होंगी. इस साल कंपनी कुछ एक्टिविटीज को भी दोबारा शुरू कर सकती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 7, 2021, 10:06 AM IST
Ducati ने कहा कि 2020 में कोरोना वायरस महामारी की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा. यही वजह रहा कि पहले से तय की गई लॉन्च को टालना पड़ा. हालांकि, 2020 के अंत में फेस्टिव सीजन की वजह से कंपनी को तीन नये BS6 बाइक्स की वजह से कंपनी को कुछ फायदा हुआ. यही कारण है कि कंपनी अब 2021 और इसके आगे की भविष्य को लेकर आश्वस्त है.
यह भी पढ़ेंः टाटा मोटर्स फिर लॉन्च कर रही है Safari, इसी महीने करा सकेंगे बुक, जानें इसकी खूबियां
Ducati जिन 12 बाइक्स को इस साल लॉन्च करने वाली है, ये सभी BS6 उत्सर्जन नियमों के आधार पर होंगे. सबसे पहले Scrambler Icon लॉन्च होगी. कंपनी ने इस मॉडल के BS6 नॉर्म्स के रूप अपग्रेड किया है. बता दें कि BS6 Scrambler Icon और Scrambler Icon Dark की बुकिंग शुरू भी हो चुकी है. अगर आप इसे बाइक को खरीदना चाहते हैं तो 50,000 रुपये के शुरुआती पेमेंट के साथ अपने नजदीकी डीलरशिप के जरिए बुकिंग करा सकते हैं.क्या है इस साल के Ducati का पूरा प्लान?
इस साल कंपनी अपने विस्तार प्लान पर काम कर रही है. इस प्लान के तहत 2021 की पहली तिमाही में Scrambler, Diavel और XDiavel के BS6 मॉडल को पेश किया जाएगा. इसके बाद V4 इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित Multistrada V4, Streetfighter V4 और MY2021 Panigale V4 समेत नई बाइक्स लॉन्च की जाएंगी. इस साल की दूसरी छमाही में कंपनी सुपर नेकेड सेग्मेंट में लॉन्चिंग करेगी. दूसरी छमाही में कंपनी Monster, SuperSport 950 और Hypermotard 950 RVE को पेश करेगी.
यह भी पढ़ेंः भारत में Tesla आ तो रही है, लेकिन क्या आप 70 लाख रुपये में Compact Sedan खरीदेंगे?
कंपनी अब इन लॉन्चिंग के बाद एक्टिविटिज को भी फिर से शुरू करने की तैयारी में है. डुकाटी अब DRE Dream Tour, ऑफ रोड डेज, ट्रैक डेज, इंडीविजुअल रेस ट्रैक ट्रेनिंग सेशंस जैसी एक्टिविटीज को फिर से शुरू करने जा रही है. इसके अलावा DRE सेफ्टी की भी पेशकश होगी. हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा है कि ये एक्टिविटीज इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आगे कोविड-19 के हालात कैसे हैं.