देश में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद सियासत भी जमकर हो रही है.
Covid-19 Vaccine News: भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कोरोना वैक्सीन पर आपत्ति करने के पर कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच राष्ट्रविरोधी है.
दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को दिल्ली से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कोरोना वैक्सीन मुद्दे पर अपना बयान दिया. यही नहीं, वह भोपाल आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के साथ संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी के राजगढ़ स्थित घर शोक संवेदना प्रकट करने भी गए. इसके अलावा सिंधिया ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से भी भोपाल में मुलाकात की.
दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह ने उठाया था सवाल
देश में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद इस पर सियासत भी जमकर हो रही है. दिल्ली में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के बाद मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने नई मांग उठा दी थी. लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि कोविड वैक्सीन को लेकर कई भ्रांतिया हैं. अच्छा होगा प्रधानमंत्री और सभी मुख्यमंत्री, मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी पहले लगवा लें. सब ठीक होगा तो जनता भी लगवा लेगी. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में शशि थरूर समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े किए थे. जबकि उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो कोरोना वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन तक करार दे चुके हैं.सीएम शिवराज कह चुके हैं लगवाने की बात
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐलान कर चुके हैं कि वह कोरोना वैक्सीन लगाएंगे. बीते सोमवार को कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोरोना की वैक्सीन तैयारी हो गई है, जिन्हें ज्यादा जरूरी है, उन्हें पहले लग जाये यह हम देखेंगे. वहीं, मैंने तय किया है कि जरूरी लोगों को पहले वैक्सीन लग जाये, उसके बाद मैं वैक्सीन लगवाऊंगा.