IND vs AUS: माइकल वान ने मारा ताना- टीम इंडिया ब्रिसबेन की पिच से डरी हुई है? मिला करारा जवाब

IND vs AUS: माइकल वान ने मारा ताना- टीम इंडिया ब्रिसबेन की पिच से डरी हुई है? मिला करारा जवाब


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जनवरी से सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चौथा टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन (Brisbane Test) में होना है. ब्रिस्बेन में कोरोनावायरस को लेकर कड़े नियम लागू हैं. इस कारण यहां मैच खेलने जाने पर खिलाड़ियों को अतिरिक्त समय तक क्वारंटाइन रहना पड़ सकता है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 7, 2021, 11:30 AM IST

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच एक साथ दो मुकाबले चल रहे हैं. एक मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है जहां दोनों टीमें तीसरे टेस्ट मैच (IND vs AUS Sydney Test) में दो-दो हाथ कर रही हैं. दूसरा, इन दो टीमों और इनके समर्थकों के बीच की जंग है, जो ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच को लेकर है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने चौथे टेस्ट मैच को लेकर भारतीय टीम पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि क्या भारतीय टीम ब्रिस्बेन की पिच से डरी हुई है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2020) के बीच चौथा टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन (Brisbane Test) में होना है. ब्रिस्बेन में कोरोनावायरस को लेकर कड़े नियम लागू हैं. इस कारण यहां मैच खेलने जाने पर खिलाड़ियों को अतिरिक्त समय तक क्वारंटाइन रहना पड़ सकता है. भारतीय टीम प्रबंधन की ओर से इसका विरोध किया गया है. टीम प्रबंधन का कहना है कि जब मैच देखने के लिए दर्शक स्टेडियम में आ सकते हैं तब खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त शर्तें क्यों होनी चाहिए.

‘फॉक्स क्रिकेट’ की रिपोर्ट के मुताबिक क्वारंटाइन की अतिरिक्त शर्तों के कारण भारतीय टीम ब्रिस्बेन जाने से इनकार भी कर सकती है. माइकल वॉन ने इसी रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘वे कोविड प्रतिबंधों के कारण ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहते हैं या फिर वहां की पिच की वजह से?’ यह भी पढ़ें: IND vs AUS, 3rd Test: ऋषभ पंत ने 10 मिनट में छोड़े विल पुकोवस्की के दो कैच, फैन्स ने लगा दी क्लास

भारतीय क्रिकेट फैंस ने माइकल वॉन से उनके ट्वीट पर ही सवाल पूछ लिए हैं. एक प्रशंसक ने कॉमेंटबॉक्स में लिखा, ‘मैं भी यस सवाल कर सकता हूं कि आखिर ऑस्ट्रेलिया की टीम गाबा (ब्रिस्बेन) में ही क्यों खेलना चाहती है. क्या वे सिडनी में खेलना नहीं जानते. भारतीय टीम तो भारत में किसी भी मैदान पर खेलने को तैयार हो जाएगी. ऑस्ट्रेलियाई क्यों डरे हुए हैं.’








Source link