MP में बर्ड फ्लू का खतरा: भोपाल में बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम तैयार; अमला बगैर पीपीई किट पहने सैंपल लेने नहीं जाएगा, हर जिले में दी जाएगी किट

MP में बर्ड फ्लू का खतरा: भोपाल में बर्ड फ्लू कंट्रोल रूम तैयार; अमला बगैर पीपीई किट पहने सैंपल लेने नहीं जाएगा, हर जिले में दी जाएगी किट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Bird Flu Control Room Ready In Bhopal; Amla Will Not Go To Sample Without Wearing PPE Kit, Kit Will Be Given In Every District

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में इंदौर और अन्य जिलों में कौवों के मरने के बाद उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

  • ACS पशुपालन जेएन कंसोटिया ने सभी कलेक्टर्स के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

MP में बर्ड फ्लू की दस्तक के साथ ही भोपाल में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव, पशुपालन जेएन कंसोटिया ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को बर्ड फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी कलेक्टरों को बर्ड फ्लू से आने वाली इमरजेंसी से निपटने की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। कंसोटिया ने केंद्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन कराने को भी कहा है, जिससे बर्ड फ्लू को रोका जा सके।

पीपीई किट अनिवार्य
कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में कहा गया है कि प्रदेश के सभी जिलों के पशु चिकित्सा विभाग के जिला कार्यालयों में कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ ही पीपीई किट भी उपलब्ध कराई जाए, जिससे सैंपल एकत्र करने जाने वाले अमले को अनिवार्य रूप से पीपीई किट दी जा सके। जिलों में पदस्थ पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक हर रोज पशुपालन भोपाल को निर्धारित फॉर्मेट में रिपोर्ट भेजेंगे। मुर्गियों, कौवों और प्रवासी पक्षियों आदि की असामान्य मृत्यु और बीमारी की सूचना मिलते ही उस स्थान को तुरंत सैनिटाइज कराएंगे।

रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई
ACS ने कलेक्टर्स से कहा गया है कि कुक्कुट पालक और जनसामान्य को बर्ड फ्लू रोग से बचाव की जानकारी दी जा सके। जिले में भ्रमण के दौरान पक्षियों की बीमारी और मृत्यु की जानकारी पर तुरंत भोपाल भेजी जाए। रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई हैं, जो कोई केस मिलने की स्थिति में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल कार्रवाई करेगी। सभी जिलों के पोल्ट्री, पोल्ट्री उत्पाद बाजार, तालाबों की विशेष निगरानी करने के साथ ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल में
राज्य स्तर पर तकनीकी मार्गदर्शन व सूचना के आदान-प्रदान के लिए राज्य पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल में बर्ड फ्लू का कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका फोन नंबर -0755-2767583 है। साथ ही, संचालनालय पशुपालन विभाग में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका फोन नंबर- 0755-2270279 है।

दक्षिण के राज्यों से पोल्ट्री पर प्रतिबंध लगाया था
प्रदेश सरकार ने बर्ड फ्लू से हो रही कौवों की मौत के बाद केरल और उसके सीमावर्ती राज्यों से आने वाली पोल्ट्री (मुर्गे-मुर्गी) पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि यह अस्थाई तौर पर थी। कलेक्टरों से भी कहा गया, वे मप्र के तमाम पोल्ट्री ऑपरेटरों से बैठक करके केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन कराएं और रेंडम सर्वे भी हो।

इस बीच, सभी सैंपल को भारतीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोग शाला (निशाद) भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। इंदौर के डेली कॉलेज में मृत मिले कौवों के मामले में निशाद ने बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने निशाद की रिपोर्ट के बाद ही मप्र सरकार को सचेत कर दिया है। साथ ही, कहा कि यह इंसान में तेजी से फैलता है, इसलिए सतर्कता रखें।



Source link