एमएस धोनी अपने खेतों में स्ट्रॉबेरी खाते दिखे (स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम धोनी)
एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के बाद दुबई में छुट्टियां मना रहे थे लेकिन अब वो रांची में हैं और अपने खेतों की स्ट्रॉबेरी का लुत्फ उठा रहे हैं.
जल्द मैदान पर लौटेंगे धोनी
बता दें एमएस धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को संन्यास ले लिया था. संन्यास के बाद वो आईपीएल 2020 में खेले लेकिन उनकी निजी फॉर्म बेहद खराब रही. टीम ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया और वो प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. आईपीएल 2020 के समापन के बाद धोनी दुबई में लंबी छुट्टियों पर रहे. वहां वो अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पार्टियों में नजर आए. हाल ही में धोनी ने युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री को डिनर पार्टी पर भी बुलाया था. बता दें युजवेंद्र और धनश्री हनीमून मनाने दुबई गए थे.
हालांकि धोनी अब एक बार फिर रांची लौट आए हैं और वो अपनी ऑर्गेनिक खेती को आगे बढ़ा रहे हैं. वैसे धोनी जल्द ही क्रिकेट के मैदान में वापसी करेंगे. आईपीएल 2021 में धोनी एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी करते दिखेंगे.