अरब सागर की हवा से ठंड गायब: जबलपुर का 24 घंटे में बदला मौसम, रात में बादल छाए, पूरे दिन नहीं निकली धूप, पारा उछला

अरब सागर की हवा से ठंड गायब: जबलपुर का 24 घंटे में बदला मौसम, रात में बादल छाए, पूरे दिन नहीं निकली धूप, पारा उछला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Weather Changed In Jabalpur In 24 Hours, It Was Cloudy At Night, Sunshine Did Not Come Out All Day, Mercury Rose

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जबलपुर में बादलों ने डाला डेरा, छाई रहीं धुंध

  • पश्चिमी विक्षोभ का असर कम से न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री ऊपर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर का मौसम 24 घंटे में बदल गया। शुक्रवार सुबह 10 बजे हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आसमान में छाए बादलों की वजह से ठंड गायब सी हो गई है। बादलों को अरब सागर से आ रही हवाओं का भी साथ मिल रहा है। इसका असर ये है कि बुधवार की रात 13.8 रहा न्यूनतम पारा गुरुवार की रात उछल कर 17.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
अरब सागर से आ रही गर्म हवा
जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के साथ अरब सागर की ओर से आ रही गर्म हवा के चलते गुरुवार की रात से ही बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से रात में लोगों को पंखे चलाने पड़े। शुक्रवार को धूप नहीं निकलने के बावजूद लोगों को गर्मी का अहसास हुआ और लोग घरों से बिना स्वेटर के ही निकल रहे हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था, जो शुक्रवार को 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अभी एक-दो दिन बादल छाए रह सकते हैं।
एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए हैं। सुबह से शहर में धुंध सा छाया रहा। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। सुबह के समय दक्षिणी-पूर्वी हवा चल रही थी। कम दबाव क्षेत्र के चलते अभी एक-दो दिन और बादल बने रह सकते हैं। इसके बाद आसमान साफ होगा और तापमान में गिरावट आएगी।



Source link