Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फेक्ट्री में आग का फोटो
उद्योग नगर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नमकीन बनाने के एक कारखाने में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सुचना फायर ब्रिगेड को दी गई, दमकलकर्मियों ने 1 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपए का कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया।
फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली थी, कि नेमावर रोड पर उद्योग नगर में स्थित नमकीन के कारखाने में आग लगी है। इस पर तत्काल फायर फाइटर वाहनों के साथ दमकलकर्मियों को मौके पर रवाना किया गया। बताया जाता है कि उनके यहां पर पहुंचने के पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया और पूरा कारखाने चपेट में आ गया था। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। दमकलकर्मियों ने आते ही चारों ओर से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कारखाने के अंदर तेल और अन्य सामान रखा होने के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी बीच सूचना मिलते ही फायर एसपी और अन्य अधिकारी भी मौके पर जा पहुंचे थे। अधिकारियों के निर्देश पर दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब एक हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। उक्त कारखाना तीन पार्टनरों सरताजसिंह पिता प्रीतमसिंह, निखिलह शाह और विजय जोशी का है, जहां पर नमकीन बनाया जाकर उसकी पैकिंग भी की जाती है। आग में करीब दस लाख रुपए की नुकसान होना बताया जा रहा है।