पिता ही निकला मासूम का हत्यारा: खुद का बेटा नहीं होने के शक में सिर पर कड़ा मारा; मुंह-नाक में पानी भरकर मार डाला

पिता ही निकला मासूम का हत्यारा: खुद का बेटा नहीं होने के शक में सिर पर कड़ा मारा; मुंह-नाक में पानी भरकर मार डाला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल30 मिनट पहलेलेखक: अनूप दुबे

  • कॉपी लिंक

कोलार में मासूम आर्यन की हत्या के मामले का खुलासा हुआ। पिता ने ही की थी हत्या। – फाइल फोटो

कोलार के बांसखेड़ी में 2 साल के मासूम आर्यन परते की हत्या उसके ही पिता विनोद परते ने की थी। उसे शक था कि वह उसका बेटा नहीं है। आरोपी ने मासूम के सिर पर कड़ा मारकर बेहोश किया। मुंह और नाक में पानी भर दिया था। जब पत्नी घर पहुंची, तो बेटे को देख सहम गई। आरोपी पत्नी को डरा धमकाकर रात भर मामले को छिपाने की साजिश रचता रहा। सुबह उसने पत्नी को बेटे की मौत की खबर मायके जाकर देने के लिए कहा था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

दर्दनाक घटना:भोपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में 2 साल के मासूम की मौत; माता-पिता रात भर इकलौते बेटे के शव को रखे रहे, सुबह परिजनों को बताया

कोलार टीआई सुधीर अरजरिया के मुताबिक आरोपी का कहना था कि गुरुवार शाम बेटे को घर पर अकेला छोड़कर चला गया था। वह पानी के डिब्बे के पास खेल रहा था। वहां पर लाइट नहीं होने से अंधेरा था। जब वह लौटा, तो आर्यन डिब्बे के नीचे दबा पड़ा था। उसके मुंह और नाक में पानी भरा था। उसे अस्पताल ले गए थे। हालांकि उसने देर से बताने के बारे में कुछ नहीं बताया था। विनोद के बयानों और घटनास्थल की तफ्तीश करने पर कई सवाल खड़े हुए। उसके बाद जब विनोद से पूछताछ की गई, तो मामले का खुलासा हो गया।

वह आर्यन को अस्पताल नहीं गया था। जब पत्नी आई, तो उसके साथ ही घर के अंदर गया था। बाद में उसने पत्नी को सबकुछ बता दिया था। पति-पत्नी के बयान मेल नहीं खा रहे थे। इन सवालों के बाद जब विनोद से सख्ती से पूछताछ की गई, तो विनोद का झूठ पकड़ा गया। उसने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आर्यन उसका बेटा नहीं है, इसलिए उसे मार दिया।

15 दिन पहले भी किया था प्रयास

टीआई ने बताया, विनोद ने 15 दिन पहले भी आर्यन को मारने की कोशिश की थी। इसी दौरान उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। परिजन के आ जाने के कारण वह बच गया था।

करीब 20 दिन पहले पति-पत्नी में सुलह हुई थी

विनोद ने बताया, उसे संदेह था कि आर्यन उसका बेटा नहीं है। पत्नी काफी समय से अलग रह रही थी। करीब 20 दिन पहले ही दोनों में सुलह हुई थी। उसके बाद वह बेटे के साथ उसके पास रहने आ गई। टीआई ने बताया कि उसकी पत्नी इससे पहले कोटरा स्थित पंचशील नगर में रह रही थी।

हैवानियत ऐसी कि बेटे की चीख तक नहीं सुनी

विनोद ने बताया, पत्नी घर से कहीं चली गई थी। उस दौरान वह बेटे के साथ घर पर था। अचानक लाइट भी चली गई थी। उसने मोमबत्ती जलाई और फिर बेटे के सिर पर जोर से कड़ा मार दिया। वह चिल्लाया, लेकिन उसे मार डाला। उसके बाद हत्या को दुर्घटना बताने के लिए मुंह और नाक में पानी भरने के बाद डिब्बा उसके ऊपर रख दिया।

ये है पूरा मामला

दो साल के आर्यन की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई थी। हैरानी की बात तो यह है कि माता-पिता रात भर इकलौते बेटे को घर में ही रखे रहे और किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के करीब 14 घंटे बाद उन्होंने परिजनों को बताया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बच्चे के मां-बाप का कहना है कि खेलते समय बच्चे के ऊपर पानी से भरा डिब्बा गिर गया था। हालांकि पुलिस को मौके से पानी के ज्यादा बहने जैसे सबूत नहीं मिले।

इन सवालों के जवाबों से पकड़ाया आरोपी

  • डिब्बा मासूम के ऊपर ही कैसे बना रहा?
  • मासूम के मुंह में पानी कैसे भर गया?
  • घर पर दो साल के बेटे को अकेला छोड़कर माता-पिता कैसे चले गए?
  • घर में लाइट नहीं थी, तो बेटे को अकेला क्यों छोड़ा?
  • आखिर रात को ही माता-पिता ने बेटे की मौत की खबर पुलिस को क्यों नहीं दी?



Source link