Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- वीरपुर बांध गिरवाई पर सुबह 4 बजे की घटना
- पुलिस ने महिला की शिकायत पर किया मामला दर्ज
एक 58 वर्षीय महिला के साथ उसके ही सौतेले बेटे ने दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के साथ ही मारपीट भी की है। घटना के समय पिता काम के सिलसिले में शहर से बाहर गया था। घटना वीरपुर बांध गिरवाई में शुक्रवार सुबह 4 बजे की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
शुक्रवार सुबह गिरवाई थाना पहुंची एक महिला ने अपने साथ घटी पूरी घटना सुनाई है। महिला ने बताया है कि अभी उसकी उम्र 58 साल है और वह मूल रूप से शिवपुरी की रहने वाली हैं। 20 साल पहले उसके पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद वह प्रेम होने पर गांव के ही एक युवक के साथ ग्वालियर चली आई थी। यहां वीरपुर बांध गिरवाई में रहने लगी। मंदिर में शादी करने के बाद वह खुशी-खुशी जीवन यापन कर रहे थे। पति उसका काफी ख्याल रखता था।
महिला ने पुलिस को बताया कि 15 साल से पति की पहली शादी से हुआ बेटा भी हमारे साथ रह रहा है। कभी कुछ विवाद नहीं हुआ था। अभी उसके पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे। शुक्रवार सुबह 4 बजे जब वह गहरी नींद में थी तभी उसका सौतेला बेटा उसके साथ गलत करने लगा। जब नींद खुली और विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। साथ ही धमकाया की किसी से इस बात का जिक्र किया तो जान से मार देगा। आरोपी के भागने के बाद पीड़ित महिला थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।