Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देर शाम बाइक से आए बदमाशों ने सड़क किराने पड़े पत्थरों को उठाकर घर और दुकान पर फेंका।
स्कीम नंबर – 74 में गुरुवार देर शाम बदमाशों ने या ये कहें कि इंदौरी पत्थरबाजों ने जमकर उत्पात मचाया। 8 से 10 बाइक सवार कपड़े की दुकान पर पहुंचे और सड़क से पत्थर और फर्सी उठाकर दुकान पर फेंके। दुकानदार का गुनाह बस इतना था कि उसने इन पत्थरबाजों को उधार में कपड़े देने से मना कर दिया था। इसी से गुस्साए बदमाशों ने बेखौफ होकर दुकान पर पत्थर बरसाए। हमले के वक्त घर में बुजुर्ग महिला अपनी बहू के साथ अकेली थी। दोनों डरकर घर पर दुबके रहे।
घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार दोपहर तीन अज्ञात बदमाश मीना देवी अहिरवार के कपड़े की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने यहां कपड़े देखे और फिर बोले की रुपए नहीं हैं, उधारी में सामान दे दो। इस पर उन्होंने उधारी में पकड़ने देने से मना कर दिया। बदमाशों का पारा यहीं से ठनक गया और वे तेजी से दुकान से बाहर निकले और बाइक स्टार्ट कर वहां से रवाना हो गए। दुकान संचालक को यह नहीं पता था कि उनको उधारी देने से मना करना भारी पड़ सकता है।

बाइक पर सवार होकर 8 से 10 बदमाश मौके पर पहुंचे थे।
देर शाम को फिर से कुछ बाइक सवार दुकान के पास आए और रुककर सड़क से फर्सी और पत्थर उठाने लगे। इनकी संख्या 8 से 10 के करीब थी। पत्थर हाथ में लिए ये बदमाश दुकान के करीब पहुंचे और हंगामा करते हुए दुकान पर पथराव कर दिया। पथराव के वक्त दादी अपनी बहू के साथ अकेली थी। दुकान और मकान साथ होने से दोनों डरकर दुबक गए और फिर पोते को काॅल कर पथराव की जानकारी दी।
पोते ने तत्काल पुलिस को कॉल किया और घर पहुंचा। हालांकि उस समय तक पत्थर बाज वहां से जा चुके थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो बदमाश पथराव करते नजर आए। संचालक के अनुसार उन्हें नहीं पता कि बदमाश कौन थे और किस कारण से हमला किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्हें तलाश रही है।