सराफा दुकान: 500 रु. का लॉकेट लेने आए युवकों ने दुकानदार को उलझा कर डेढ़ तोले सोने की बालियां चुराईं

सराफा दुकान: 500 रु. का लॉकेट लेने आए युवकों ने दुकानदार को उलझा कर डेढ़ तोले सोने की बालियां चुराईं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Rs 500 The Young Men Who Came To Collect The Lockets Stole The Shopkeeper And Stole A Gold And A Half Of Gold Earrings

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सदर बाजार स्थित सराफा दुकान में गुरुवार को दो युवकों ने दुकानदार को बातों में उलझाकर गल्ले में रखी डेढ़ तोला वजनी सोने की बालियां चुरा लीं। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाता दोनों युवक बाइक से रफूचक्कर हो गए। हालांकि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के हाथ की सफाई कैद हुई। अब पुलिस उन्हें खंगालते हुए उनका पता लगाने में जुटी है। सदर बाजार में सीआर ज्वेलर्स की दुकान है। संचालक जयंती तोषनीवाल हैं। दोपहर 3 बजे दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे। दुकानदार को चांदी का लॉकेट बताने काे कहा। लॉकेट पसंद कर दुकानदार को 500 रुपए का नोट दिया। उसे रखने के लिए दुकानदार ने गल्ला खोला जिसमें नकदी के साथ एक डिब्बी में सोने की बालियां रखी थीं, जो डेढ़ तोला होकर कीमत 70 से 80 हजार रुपए कीमत की हैं। चोरों ने नोट बदलने का कहकर गल्ला खुलवाया और दोनों युवक काउंटर पर झुके। गल्ले में नोट निकालने के लिए हाथ डाला, उसी समय हाथ की सफाई दिखाते हुए सोने की बाली वाली डिब्बी भी पार कर ली। उनके जाने के बाद जब दुकान संचालक ने नोट गिने और सामान देखा तो पता चला कि सोने की बाली चोरी हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तलाशी में दोनों युवक बाइक से बस स्टैंड तक जाते दिखाई दिए, इसके बाद नदारद हो गए।



Source link