IND VS AUS: शुभमन गिल ने ठोका अर्धशतक (साभार-एपी)
शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी मे अर्धशतक लगाया, उन्होंने 50 रन बनाए
गिल को किया दिग्गजों ने सलाम
शुभमन गिल के अर्धशतक के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी बल्लेबाजी की तारीफ की. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण और वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने शुभमन को बड़ा बल्लेबाज बताया. वहीं दिनेश कार्तिक ने शुभमन गिल को स्टार खिलाड़ी बताया.
वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ‘ कोई खिलाड़ी जो अपना सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहा है वो पिच पर बेहद सकरात्मक दिखे. बढ़िया डिफेंस, सकरात्मक स्ट्रोकप्ले और साफ सोच. तीनों फॉर्मेट में भारत का भविष्य.’
For someone playing only his 2nd test match @RealShubmanGill looks very assured at the wicket. Good solid defence, positive stroke play and clarity of thought. Definitely has a very bright future for India in all the 3 formats. #AUSvsIND
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 8, 2021
दिनेश कार्तिक ने ट्वीट किया, ‘स्टार आ गया है. बढ़िया शुरुआत गिली. तुम हर समय अच्छे दिखे. आउट होने के तरीके पर खुद को ज्यादा मत कोसना.’
A ⭐️ has arrived. Good start Gilly! You looked good the whole time. Don’t be too hard on yourself about the dismissal.#AUSvIND pic.twitter.com/WHVyN3J0QY
— DK (@DineshKarthik) January 8, 2021
यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: रविंद्र जडेजा ने शानदार डायरेक्ट थ्रो से स्टीव स्मिथ को भेजा पवेलियन, हर कोई कर रहा तारीफ- VIDEO
शुभमन गिल की बढ़िया पारी
शुभमन गिल ने मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के अटैक से सजी ऑस्ट्रेलियाई टीम का जमकर सामना किया. गिल ने अच्छी गेंदों का सम्मान किया लेकिन खराब गेंद मिलते ही उसपर प्रहार किया. गिल ने ड्राइव, पुल और कट शॉट खेले और पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 70 रनों की साझेदारी की. गिल ने 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर उनका ध्यान भंग हो गया और पैट कमिंस की बाहर जाती गेंदों पर उन्होंने स्लिप में खड़े कैमरन ग्रीन को आसान कैच थमा दिया. गिल ने मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू किया था और पहली पारी में उन्होंने 45 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 35 रन बनाए थे.