स्टीव स्मिथ ने सि़डनी टेस्ट में अपने करियर का 27वां शतक जड़ा. (फोटो-AP)
India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने भारत के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ा.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 8, 2021, 11:38 AM IST
पहले दो टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों खासकर रविचंद्रन अश्विन के सामने दबाव में दिखे स्मिथ ने सिडनी टेस्ट में पिछली गलतियां नहीं दोहराई. उन्होंने अश्विन के खिलाफ खुलकर खेला और अपने करियर का 27वां टेस्ट शतक जड़ा. ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उन्होंने तीन साल बाद टेस्ट शतक लगाया है और इसका जश्न भी स्मिथ ने जमकर मनाया. मैदान पर स्मिथ का जश्न देखते हुए लग रहा था कि यह पारी उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी.
There it is 🙌
Steve Smith makes a vital 💯 at the SCG! #AUSvIND pic.twitter.com/x06NbcZcba— 7Cricket (@7Cricket) January 8, 2021
भारत के खिलाफ 8वां शतक
स्मिथ ने सिर्फ 25 पारियों में भारत के खिलाफ 8वां शतक जड़ा. यह पिछले छह वर्षों में किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का भारत के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर पहला शतक था. स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की. उनके अलावा कैरेबियाई बल्लेबाज गैरी सोबर्स, विवियन रिचर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने ही भारत के खिलाफ 8 टेस्ट शतक लगाए हैं.
ICC रैंकिंग: ‘घर का शेर’ बन गया नंबर-1, भारत विदेश में 3 गुने मैच जीतकर भी तीसरे नंबर पर
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने उतारी स्टीव स्मिथ की नकल, VIDEO वायरल
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 338 रन
स्मिथ के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 338 रन बनाए. स्मिथ ने 226 गेंदों का सामना किया और 16 चौके लगाए. उनके अलावा मार्नस लाबुशेन (91) और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे विल पुकोवस्की (62) ने उपयोगी योगदान दिया. भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 62 रन देकर चार विकेट लिए. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और अपना पहला टेस्ट खेल रहे नवदीन सैनी ने दो-दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया. जडेजा ने बेहतरीन थ्रो पर स्मिथ को रन आउट करके ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया.