Indore: कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन, कलेक्टर ने खुद पर भी करवाया ट्रायल

Indore: कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन, कलेक्टर ने खुद पर भी करवाया ट्रायल


इंदौर में कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन सफल रहा.

कोरोना संक्रमण का लम्बा वक़्त गुजारने के बाद अब कोविड वैक्सीन के तौर पर थोड़ी राहत मिली है, इसी के मद्देनजर हो रही व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिले में आज ड्राय रन हुआ.



  • Last Updated:
    January 8, 2021, 12:27 PM IST

इंदौर. इंदौर में आज अलग-अलग चार अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का ड्राय रन हुआ. सबसे पहले फ्रंट लाइन वॉरियर्स पर ट्रायल किया गया. ट्रायल का निरीक्षण करने पहुंचे इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी वैक्सानेशन का जायजा लिया और खुद पर खाली सिरिंज लगवाकर ट्रायल में शामिल भी हुए.

दरअसल कोरोना संक्रमण का लम्बा वक़्त गुजारने के बाद अब कोविड वैक्सीन के तौर पर थोड़ी राहत मिली है, इसी के मद्देनजर हो रही व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिले में आज ड्राय रन हुआ. शहर के हुकुमचंद पाली क्लिनिक, राजश्री अस्पताल, एमवाय अस्पताल और ग्रामीण इलाके में हातोद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन का ड्राय रन किया गया.

अलर्ट पर होगी मेडिकल टीम

हुकुमचंद पाली क्लिनिक पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक यह परीक्षण हुआ. इसके लिए यहां 3 अलग-अलग कमरों की व्यवस्था की गई. सबसे पहले वेटिंग रूम, उसके बाद वेक्सीनेशन रूम और फिर ऑब्जर्वेशन रूम बनाया गया था. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक बार वैक्सीनेशन के बाद टीका लगवाने वाले व्यक्ति को लगभग तीस मिनट ऑब्जर्वेशन में रहना होगा. यदि ऑब्जर्वेशन के दौरान कोई तकलीफ महसूस होती भी है तो वहां पहले से ही मेडिकल टीम उपलब्ध होगी, जो पेशेंट को संभाल लेगी.कलेक्टर ने खुद पर भी किया ट्रायल

ड्राय रन का निरीक्षण करने खुद इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह भी हुकुमचंद पाली क्लिनिक पहुंचे और हालातों का जायजा लिया. इस दौरान उन्हें कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, साथ ही खुद पूरी प्रक्रिया को पालन करते हुए खुद पर भी सांकेतिक तौर पर वैक्सीनेशन का ट्रायल करवाया. ट्रायल के दौरान यह देखा गया कि लगभग 40 मिनिट के करीब का वक़्त टीकाकरण में लगेगा. अस्पताल के एचओडी आशुतोष शर्मा के मुताबिक यह फिलहाल एक ही दिन का ड्राय रन था. यह ड्राय रन सफल रहा. अब राज्य शासन से मिले निर्देशों के आधार पर ही आगामी योजना बनाई जायेगीं.








Source link