कर्ज व तनाव बनी सुसाइड की वजह: तीन मकानों का EMI नहीं भर पा रहे थे डॉक्टर, अनाप-शनाप खर्चों से तनाव में चल रही थी गृहस्थी

कर्ज व तनाव बनी सुसाइड की वजह: तीन मकानों का EMI नहीं भर पा रहे थे डॉक्टर, अनाप-शनाप खर्चों से तनाव में चल रही थी गृहस्थी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The EMI Of The Three Houses Could Not Be Filled By The Doctors, The Family Was Under Stress Due To The Expenses

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा जीवित अवस्था की फोटो

  • शार्ट पीएम रिपोर्ट में भी डॉक्टर द्वारा सुसाइड करने की हुई पुष्टि
  • पत्नी-बच्चों व करीबियों के कथन पुलिस ने किए दर्ज

मेडिकल कॉलेज की सर्जरी विभाग में पदस्थ रहे डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने आत्महत्या ही की थी। इसकी पुष्टि पीएम रिपोर्ट से भी हो चुकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने तीन मकान लोन लेकर खरीदे थे। इसकी EMI में ही उनका वेतन खर्च हो जाता था। शराब की लत और अनाप-शनाप खर्चों के चलते भी वह कर्ज में आ गए थे। इसी तनाव में आत्महत्या करने की बात कही जा रही है।

पत्नी डॉक्टर ममता विश्कर्मा के कथन लेती पुलिस

पत्नी डॉक्टर ममता विश्कर्मा के कथन लेती पुलिस

कुछ दिनों से थे तनाव में
जानकारी के अनुसार मामले की जांच कर रही धनवंतरी नगर पुलिस ने पत्नी डॉक्टर ममता विश्वकर्मा के बयान दर्ज किए। पत्नी ममता ने बताया कि वह कुछ समय से तनाव में चल रहे थे। बैंक का बहुत अधिक कर्ज हो गया था। कई ईएमआई तक नहीं जमा हो पाई थी। शायद इसी वजह से वह तनाव में थे।

सुसाइड की फाइल फोटो

सुसाइड की फाइल फोटो

हालांकि वह अपनी परेशानी शेयर नहीं करते थे। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने नेहरू नगर में 3500 वर्गफीट में एक मकान लिया है। इसके अलावा उन्होंने किराए वाले मकान में चल रही धनवंतरी नगर चौकी वाला भवन भी बैंक से लोन लेकर ही खरीदा था। तीसरा मकान जिसमें परिवार रह रहा है, वो भी उन्होंने लोन पर ही खरीदा था।
पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी का कर रहे थे काम
सूत्रों की मानें तो वह दोस्त डॉक्टर सुनील सेन के साथ मिलकर पार्टनरशिप में प्रॉपर्टी का भी काम करने लगे थे। इसमें भी घाटा लग गया था। इसकी वजह से ही वह बैंक की ईएमआई नहीं भर पा रहे थे। इसके अलावा डॉक्टर शराब के लती थे। वह बहुत शराब पीते थे। इसकी वजह से कई बार ड्यूटी से भी गैर हाजिर रहते थे। अनाप-शनाप खर्चों की वजह से भी उधारी बढ़ गई थी। इसे लेकर परिवार में भी तनाव रहने लगा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्ज और तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या की होगी।
एक साथ पूरा परिवार करता था भोजन
डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा पत्नी ममता और दोनों बेटों 13 वर्षीय स्पर्श विश्वकर्मा और अनुभव विश्वकर्मा (10) के साथ ही भोजन करते थे। शुक्रवार को भी सभी ममता का इंतजार कर रहे थे। बच्चों के बाल काटने के बाद डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने बच्चों को चिप्स और बिस्कुट खाने को देकर बाथरूम में नहाने की बात कहकर गए थे। बच्चे इंतजार में थे कि मां लौटे तब एक साथ भोजन करें। दोपहर एक बजे घर पहुंची ममता भी कुछ देर तक बच्चों के साथ बैठकर पति का इंतजार करती रहीं। इसके बाद बुलाने गईं तो घटना की जानकारी लगी।

शुक्रवार को डॉक्टर ने काट ली थी गले की नस

शुक्रवार को डॉक्टर ने काट ली थी गले की नस

ये थी घटना
अशोक नगर निवासी डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने 2007 में डॉक्टर ममता मंडलोई से लव मैरिज की थी। डॉक्टर ममता विक्टोरिया जिला अस्पताल में पदस्थ है, लेकिन वर्तमान में जेल अस्पताल में ड्यूटी चल रही है। डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने शुक्रवार को नहाने के बहाने बाथरूम में गए और वहीं पर सर्जिकल ब्लेड से गला काट लिया था। बाथरूम की सिटकनी अंदर से बंद थी। उनकी लाश सिटकनी तोड़कर निकाली गई थी। आत्महत्या को लेकर कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से मामला उलझा हुआ था। पुलिस ने पत्नी व बच्चों के कथन लिए हैं। बैंक कर्ज की पुष्टि हुई है।
कर्ज और तनाव आई वजह
डॉक्टर विनोद विश्वकर्मा ने सुसाइड किया था। शार्ट पीएम में इसकी पुष्टि हुई है। पत्नी, बच्चों व निकट के लोगों के कथन में कर्ज व तनाव की बात सामने आई है। बैंक से भी कर्ज की बात की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक कोई दूसरा कारण सामने नहीं आया है।
भूमेश्वरी चौहान, टीआई, संजीवनी नगर



Source link