घटना: रायपुर के लापता युवक की देवास रोड पर लाश मिली, अज्ञात वाहन ने कुचला

घटना: रायपुर के लापता युवक की देवास रोड पर लाश मिली, अज्ञात वाहन ने कुचला


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

छत्तीसगढ़ रायपुर के लापता युवक की शुक्रवार सुबह उज्जैन में देवास रोड पर लाश मिली। नरवर क्षेत्र में पौद्दार स्कूल के समीप युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 5.30 बजे करीब की यह घटना बताई जा रही है।

युवक देवास की तरफ पैदल जा रहा था इसी दौरान हादसा हुआ। उसकी जेब से ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट मिला था। नरवर थाना एएसआई राजेश जाट ने बताया कि टिकट पर सुशील तांडी शंकरनगर रायपुर का पता लिखा था, जिसके बाद जीआरपी थाना रायपुर की मदद लेकर करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक के परिजनों को खोज लिया गया। उनसे बात करने पर ही यह पता चला कि उन्होंने रायपुर थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। एएसआई जाट ने बताया परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम होगा। शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में रखवा दिया गया है।



Source link