Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
चिकित्सक नगर में गुरुवार रात रिटायर्ड हवलदार के बेटे की बुलेट चोरी हो गई। बदमाश का हुलिया सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, छोटी ग्वालटोली थाने से रिटायर्ड हेड कांस्टेबल मणिराम चौहान ने बताया कि बेटे राजकुमार की बुलेट शिवम विला नाम की मल्टी की पार्किंग में रखी थी राजकुमार आईटी प्रोजेक्ट का काम करता है।
रात 10 बजे बेटा खाना खाकर टहल रहा था, तब तक बुलेट पार्किंग में थी, लेकिन सुबह जब वह पार्किंग में बुलेट देखने पहुंचा तो गायब थी। मंकी कैप पहने घुसा बदमाश- मल्टी के पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि मेन गेट खुला होने के कारण एक बदमाश 12.48 बजे मंकी कैप पहने घुसा और हैंडल लॉक तोड़कर बुलेट चुरा ले गया। उधर, देवास से नाना को दिखाने आए युवक की बुलेट राजश्री अपोलो अस्पताल की पार्किंग से चोरी गई थी। बताते हैं बदमाश का हुलिया भी इस वारदात के बदमाश से मिलता है।
स्कीम 54 में अपार्टमेंट के सूने फ्लैट में चोरी
विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित स्कीम 54 के गीतांजलि अपार्टमेंट में रहने वाली नीता शर्मा के फ्लैट का ताला तोड़कर चोर चार अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, चेन व चांदी के सिक्के सहित हजारों का माल ले गए। उधर, गिरधर नगर निवासी चंदरसिंह रावत ने बताया निपानिया स्थित पोस्ट ऑफिस से किसी ने ताला तोड़कर 6100 रुपए चुरा लिए। लसूड़िया के बाल्याखेड़ी के सिल्वर पार्क में रहने वाली सुगंधा गोस्वामी ने शिकायत में बताया कि चोर घर से चेन, झाले, टॉप्स, मंगलसूत्र सहित अन्य सामान ले गए।