जालसाजी: यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर खरीदा कलर प्रिंटर, फिर प्रिंट करने लगे नकली नोट

जालसाजी: यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर खरीदा कलर प्रिंटर, फिर प्रिंट करने लगे नकली नोट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Ashoknagar
  • 200 Rupees Three Young Men Caught With 20 Fake Notes … Bought Color Printer After Watching Videos On YouTube, Then Started Printing Fake Notes

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अशोकनगर17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • 200 रु. के 20 नकली नोट के साथ तीन युवक पकड़े…

कोलारस में एक दुकान पर 20 रुपए की राजश्री पुड़िया खरीदकर 200 रुपए का नकली नोट देने वाले दो युवकों को कोलारस पुलिस ने पकड़ लिया। जिनसे मिली जानकारी के बाद तीसरे आरोपी को कोलारस पुलिस ने शाढ़ौरा से मय प्रिंटर व नकली नोट के साथ पकड़ लिया। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने की प्लानिंग की और 10 हजार 500 रु. में नया कलर प्रिंटर खरीद लिया फिर जालसाजी शुरू कर दी। असली नोट की फोटो स्कैन कर नकली नोट तैयार करते थे। शिवपुरी एसडीओपी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि कोलारस में नीलेश पुत्र छोटेलाल खटीक की फोरलेन हाइवे किनारे ढाबा है, जहां से पान मसाला आदि बेचता है। शुक्रवार को दिन में बाइक से दो युवक आकर रुके और 20 रु. की राजश्री पान मसाला का पैकेट मांगा। युवक ने जेब से 200 का नोट निकालकर नीलेश खटीक को थमाया। इसके बदले 180 रु. नीलेश ने सोहिल उर्फ मोनेश और आशीष उर्फ चुटिया बैरागी को दिए। लेकिन नोट हाथ में आने से हल्का महसूस हुआ। गौर से देखा तो उसमें आरबीआई का तार नहीं था। उसने युवकों को तुरंत टोका और कहा कि यह नोट तो नकली लग रहा है। शाढ़ौरा से तीसरे युवक को पकड़ लिया और दो नकली नोट बरामद किए।

ऐसे शुरू किया नोट छापना: प्रिंटर सहित शाढ़ौरा से पकड़ा युवक
कोलारस थाने से पुलिस टीम शाढ़ौरा पहुंची जहां कबाड़े की दुकान से राजा उर्फ सरफराज खान को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने पहले कहानी गढ़ने लगा कि बीनागंज के व्यक्ति ने नोट दिए हैं। ट्रेन में मुलाकात हुई थी। पुलिस ने सख्ती बरती तो बताया कि यू-ट्यूब से नोट बनाने की तरकीब सूझी और कलर प्रिंटर खरीदकर नोट बनाने शुरू कर दिए। कुछ नोट गुना में भी खपा चुके थे। 5 जनवरी से ही 200 के नोट छापने शुरू किए थे। पुलिस को दो सीरियल नंबर के 200 के नोट मिले हैं। दोनों सीरियल नंबर के 2 असली नोट भी युवक से बरामद हुए हैं। कलर प्रिंटर से असली नोट की फोटोकॉपी से नकली नोट बना रहे थे। लेकिन नोट में आरबीआई का तार और सफेद जगह पर गांधी की तस्वीर दिखाई नहीं दे रही थी।

जानकारी कोलारस पुलिस दे पाएगी
^कोलारस पुलिस नकली नोट के संबंध में शाढ़ौरा युवक को पकड़ने आई थी, जो नकली नोट बनाता था। अधिक जानकारी कोलारस पुलिस ही दे पाएगी।
रघुवंश सिंह भदौरिया, एसपी अशोकनगर

नोट खपा रहे थे युवक
दोनों युवकों की तलाशी पुलिस ने ली तो एक से 200 के 12 नकली नोट और दूसरे से 5 नोट बरामद किए हैं। जबकि एक नकली नोट, जिसे फरियादी नीलेश को दिया था। इस तरह 18 नोट दोनों से बरामद हुए हैं। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने यह नकली नोट शाढ़ौरा स्थित परिचित युवक से लेकर खपाना बताया।



Source link