Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
देर रात 12.30 बजे तेज बारिश होने से सड़कों पर पानी बह निकला।
दिनभर मौसम साफ रहने के बाद रात 10.30 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई जो रात 12 बजे से तेज हो गई। 1 बजे तक यह दौर चला। शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर कोहरे में आगोश में लिपटा रहा। सुबह 8 बजे धूप निकली। दिन में बादल छाए रहने से तापमान में बढ़ोतरी महसूस की गई।
जीवाजी वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया जबकि गुरुवार को 26.5 और 14.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार शनिवार को भी कोहरे के आसार हैं।