द्रोणिका के असर से बदला मौसम: जबलपुर सहित कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश, आसमान में अभी छाए हुए हैं बादल

द्रोणिका के असर से बदला मौसम: जबलपुर सहित कई जिलों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश, आसमान में अभी छाए हुए हैं बादल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा न्यूनतम पारा, मकर संक्रांति के समय बढ़ेगी सर्दी

आमतौर पर मकर संक्रांति से सर्दी का असर कम होने लगता है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवा के असर से बढ़ेगी। तापमान में गिरावट से मकर संक्रांति के ठीक पहले ठंड बढ़ने की संभावना है। अरब सागर के ऊपर चक्रवात के साथ ही शुक्रवार से शहर में बादल छाए हुए हुए हैं। रात में शहर में बारिश हुई तो संभाग के दूसरे जिलों में भी इसका असर दिखा। आसमान साफ होते ही कंपकंपी वाली ठंड का दौर शुरू होगा।
दिन का तापमान नीचे आया
अधारताल स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह एक दिन पहले की तुलना में 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं पिछले 24 घंटे में शहर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने जिले में आज भी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर चक्रवात है। अरब सागर से गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है। श्रीलंका के आसपास भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी की वजह से बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हुई है। पर रविवार से यह बदल जाएगा। मौसम साफ होते ही ठंड का असर दिखेगा। पहाड़ी और उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मौसम साफ होने और उत्तरी हवाओं के चलने से ठंड बढ़ने का अनुमान है।



Source link