Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिमी विक्षाेभ के कारण बादल आ गए हैं। इससे रात का तापमान बढ़ गया है। रात का तापमान 19.2 डिग्री दर्ज हुअा है। एक रात पहले तापमान 17.4 डिग्री था। यानी करीब 2 डिग्री तापमान बढ़ा है। दिन में भी बादलाें से उमस रही। होशंगाबाद शहर में दिन का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
हाेशंगाबाद शहर के अलावा पचमढ़ी में भी रातें ठंडी नहीं हाे रही। रात का तापमान 15.4 डिग्री दर्ज हुआ है। एक रात पहले तापमान 14.6 डिग्री दर्ज हुआ है। माैसम विभाग के अनुसार दाे-तीन दिन बाद बादल हटने पर तापमान कम हाेगा और ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षाेभ के कारण उत्तर से आ रही हवा के रुकने से और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण माैसम बदला है। इधर, माैसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा के अनुसार ठंड अभी कम रहेगी। बादलाें के कारण जिले में कहीं-कहीं बारिश हाेने की संभावना है। दाे दिन बारिश हाेने के आसार हैं। इसके बाद बादल हटने पर ठंड बढ़ेगी और तापमान कम हाेगा। उत्तर से हवा भी रफ्तार से अाएगी। इससे ठंड में ज्यादा इजाफा हाेगा।
मौसम विभाग का अनुमान : फरवरी तक रहेगी ठंड
माैसम विभाग की मानें ताे फरवरी के अंतिम सप्ताह तक ठंड का असर रह सकता है। ठंड के दाैर अभी आने वाला है। ठंड का सीजन फरवरी के अंतिम सप्ताह तक रहता है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा आने के कारण मौसम में ज्यादा बदलाव आया है, लेकिन ठंड का दौर फिर आएगा। सहायक माैसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ के कारण बादल आ जाते हैं। इससे तापमान कम-ज्यादा हाे जाता है। अभी ठंड लाैटकर आएगी।