मौसम: हल्की बूंदाबांदी से रात का पारा 2.3 डिग्री तक लुढ़का, दिन में धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठंड

मौसम: हल्की बूंदाबांदी से रात का पारा 2.3 डिग्री तक लुढ़का, दिन में धूप नहीं निकलने से बढ़ी ठंड


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Night’s Mercury Fell Due To Light Drizzle, Cold Rose Due To No Sunlight During Day, Night Mercury Dropped 2.3 Degrees

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर में तीन दिन से बादल छाए हुए हैं जिस कारण दिन में ठंड बनी हुई है

  • रात में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा
  • शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहा है

पिछले तीन दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं। धूप नहीं निकल रही है। शुक्रवार दोपहर और रात को हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक घुल गई है। रात को न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट आई है। रात की अपेक्षा दिन ज्यादा ठंडे बने हुए हैं। रात को अभी भी तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री ऊपर ही रिकॉर्ड हो रहा है। जिस कारण ठंड कम है।

मौसम में न ज्यादा गर्मी है न ही सर्दी इस कारण सुबह-शाम पार्को में चहल-पहल बढ़ गई है

मौसम में न ज्यादा गर्मी है न ही सर्दी इस कारण सुबह-शाम पार्को में चहल-पहल बढ़ गई है

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 24 घंटे में रात का पारा 2.3 डिग्री तक लुढ़का है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जिस कारण दिन में ठंड रही है।

मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो अभी पश्चिमी विक्षोभ असर अंचल के मौसम पर देखने को मिल रहा है। राजस्थान की ओर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। जिस कारण बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, पर अगले 48 घंटे में मौसम यू-टर्न ले सकता है। बादल छंटने के साथ ही धूप भी निकलेगी, जिससे अचानक ठिठुरन वाली ठंड लौटेगी।

बनी रहेगी कोहरा ओर धुंध

मौसम विभाग की माने तो मौसम बदलने और ठंड बढ़ने के बाद भी कोहरा और धुंध बना रहेगा। सुबह और रात को कोहरा छाया रहेगा। संक्रांति के बाद कोहरा से राहत मिलने की संभावना है।

पार्को में बढ़ी चहल-पहल

मौसम में न ज्यादा ठंड है न ही गर्मी है। इस कारण से सुबह और शाम के समय पार्को व पर्यटन स्थल पर चहल-पहल बढ़ गई है। पार्को में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग टहलते नजर आ रहे हैं। पर इस मौसम में लापरवाही भारी भी पड़ सकती है। इसलिए विशेष ख्याल रखने की भी जरूरत है।



Source link