- Hindi News
- Local
- Mp
- A 4 year old Girl Was Raped By A 13 year old Neighbor, Heard After Crying
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र में परवरिश पर सवाल उठाने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 4 वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय लड़के ने दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के रोने की आवाज आई, तब घटना का पता चला। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को थाने लेकर आए। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 4 वर्षीय बच्ची अपने भाई के साथ घर में खेल रही थी। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर थे। शाम को पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय लड़का उसके घर आया। बच्ची को अपने साथ कमरे में ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग पहुंचे, तब घटना का पता चला। रात में जब परिजन आए, तब उन्हें मामले का पता चला। शनिवार सुबह बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी, एसडीओपी सहित बल मौके पर पहुंचे
जानकारी मिलते ही ASP मऊगंज विजय डावर, SDOP शैलेंद्र शर्मा समेत हनुमना थाने का बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना के संबंध में वहां खेल रहे बच्चों से भी पूछताछ की। पुलिस ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया था, जहां प्राथमिक परीक्षण के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। मामले में एसपी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।