रोजगार कार्यालय: संजय गांधी उद्यान में रोजगार मेला 20 को

रोजगार कार्यालय: संजय गांधी उद्यान में रोजगार मेला 20 को


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मंदसौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा 20 जनवरी को सुबह 11 बजे संजय गांधी उद्यान नई आबादी में रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ऋषव गुप्ता ने बताया कि देश की 20 से अधिक कंपनियां मैनेजर, वर्कर, ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सेल्स/मार्केटिग एक्जीक्यूटिव, सिक्योरिटी आदि पदों के लिए योग्य युवाओं का साक्षात्कार एवं चयन करेंगी। आयोजित रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष होकर योग्यता 5वीं, 8वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर इत्यादि होना चाहिए। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज की मूल प्रतियां एवं फोटो प्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।



Source link