चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर की धीमी बल्लेबाजी, पॉन्टिंग ने साधा निशाना (साभार-एपी)
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने सिडनी टेस्ट में 176 गेंदों पर 50 रन बनाए, इस धीमी पारी के लिए उनकी हर ओर आलोचना हो रही है
सिडनी टेस्ट में ब्रेक के दौरान रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ट्विटर पर फैंस के सवालों का जवाब दे रहे थे. एक फैन ने उनसे पुजारा की बल्लेबाजी पर राय मांगी जिसके बाद पॉन्टिंग ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ये सही रवैया है, मुझे लगता है कि पुजारा को अपने रन बनाने की गति और बढ़ानी चाहिए. क्योंकि मुझे लगता है कि उनकी वजह से दूसरे बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव बन रहा है.’
I don’t think it was the right approach, I think he needed to be a bit more proactive with his scoring rate because I felt it was putting too much pressure on his batting partners https://t.co/2OhmdATvke
— Ricky Ponting AO (@RickyPonting) January 9, 2021
IND VS AUS: बुमराह-सिराज पर नस्लीय टिप्पणियों के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द करने की मांग! पुजारा ने तोड़ी धीमी बल्लेबाजी की हदें
बता दें चेतेश्वर पुजारा ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 176 गेंदों पर 50 रन बनाए. पुजारा ने 174 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और ये उनके करियर का सबसे धीमा पचासा है. पुजारा ने शुरुआती 100 गेंदों पर महज 16 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से एक भी चौका नहीं निकला. बता दें पुजारा की बल्लेबाजी पर खुद कप्तान विराट कोहली भी सवाल खड़े कर चुके हैं. विराट कोहली ने पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर वेलिंग्टन टेस्ट के दौरान पुजारा की धीमी बल्लेबाजी पर कमेंट किया था जिसके बाद कुछ लोगों ने उनकी बात की आलोचना भी की थी. अब रिकी पॉन्टिंग ने भी पुजारा के बैटिंग रन रनरेट को थोड़ा तेज करने के लिए कहा है. हालांकि पुजारा को ऐसा नहीं लगता, उनका मानना है कि वो पिच के हिसाब से ही बल्लेबाजी करते हैं.