IND VS AUS: धीमी पारी के बावजूद संतुष्ट क्यों हैं पुजारा (Pujara Instagram)
चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने अपनी रक्षात्मक बल्लेबाजी पर तोड़ी चुप्पी, कहा जो किया सही किया, उससे बेहतर नहीं कर पाता
पुजारा के मुताबिक सीरीज में उनके खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर रहे पैट्रिक कमिंस ने ‘सीरीज की सबसे बेहतर गेंद’ डाली जिस पर वह कुछ नहीं कर सके. उन्होंने कहा, ‘ वह ऐसी गेंद फेंकते है जिसका सामना करना मुश्किल होता है. मुझे लगता है कि वह सीरीज की सर्वश्रेष्ठ गेंद थी. मुझे नहीं लगता कि मैं उस गेंद पर कुछ कर सकता था. अतिरिक्त उछाल के कारण मुझे उस गेंद को खेलना पड़ा. जब आपका दिन अच्छा नहीं होता है तो गलती पर बचने की गुंजाइश काफी कम होती है.’
अनुभवी गेंदबाजी पैदा कर रही है सिडनी में अंतर-पुजारा
पुजारा ने कहा कि इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों का अंतर गेंदबाजों का अनुभव है. पुजारा ने कहा, ‘ अगर आप हमारे तेज गेंदबाजों को देखेंगे, वे अनुभवी नहीं हैं लेकिन वे सुधार कर रहे है, वे बेहतर होंगे. उनके लिये यह सीखने का अच्छा मौका है.’ उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत के आउट होने के बाद मैच का रूख पलट गया और ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बना लिया. उन्होंने कहा, ‘ अगर आप देखेंगे तो हम परेशानी में तभी आए जब पंत आउट हुए. उससे पहले हम अच्छी स्थिति में थे. चार विकेट पर 180 रन के साथ हम अच्छा कर रहे थे लेकिन पंत के आउट होने के बाद चीजें बदल गयी.टीम को खल रही है जडेजा की कमी
पुजारा ने कहा कि टीम को दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी की कमी खल रही है. उन्होंने कहा, ‘ इमानदारी से कहूं तो इसका असर पड़ा है. हमारे पास सिर्फ चार गेंदबाज है. इससे गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. किसी गेंदबाज के कम होने से चीजे आसान नहीं होगी, खासकर तब वह गेंदबाज रविन्द्र जडेजा के जैसा हो जिन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिये और एक छोर से दबाव बनाये रखा.’