IND VS AUS: रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, ऋषभ पंत पर भी आई बड़ी खबर

IND VS AUS: रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर, ऋषभ पंत पर भी आई बड़ी खबर


रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर (साभार-पीटीआई)

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सिडनी टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए एक और बुरी खबर है, टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं. सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन जडेजा के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी जिसके बाद उसमें फ्रैक्चर हो गया है. जडेजा अब सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे और वो ब्रिसबेन टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे. दूसरी ओर ऋषभ पंत भी कोहनी में चोट खा बैठे थे लेकिन खबरें हैं कि वो दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर पाएंगे.

बता दें जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान मिचेल स्टार्क की गेंद पर चोट लगी थी. स्टार्क की शॉर्ट गेंद जडेजा के अंगूठे में लगी और उन्हें दूसरी पारी में गेंदबाजी में परेशानी हुई. इसके बाद जडेजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां से खबर आई कि उनकी हड्डी टूट गई है और वो सिडनी ही नहीं बल्कि ब्रिसबेन टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. दूसरी ओर पंत की कोहनी पर भी चोट लगी लेकिन वो इतनी गंभीर नहीं है और दूसरी पारी में वो बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं.

जडेजा का बाहर होना बड़ा झटका
जडेजा का ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़े झटके की तरह है. दरअसल जडेजा गेंद और बल्ले दोनों से फॉर्म में थे. मेलबर्न टेस्ट में जडेजा ने शानदार अर्धशतक लगाया था और सिडनी टेस्ट की पहली पारी में जडेजा ने चार विकेट लिये थे. इसके अलावा अपनी फील्डिंग से भी जडेजा काफी योगदान देते हैं. जडेजा ने पहली पारी में स्टीव स्मिथ को जबर्दस्त थ्रो पर रन आउट किया था.








Source link