सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच की बात करें तो तीसरे दिन वहां की पिच पर असमान उछाल और ज्यादा देखने को मिल सकता है. खेल के दूसरे दिन जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो बल्लेबाजों को रनों के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. भारत की ओर से रोहित शर्मा भी विकेट के धीमेपन की वजह से आउट हुए. ऐसे में टीम इंडिया को कंगारू गेंदबाजों को संभलकर खेलना होगा.
भारत के पास सिर्फ रहाणे और पुजारा ही नहीं बल्कि हनुमा विहारी, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज भी हैं. हालांकि इन्होंने अबतक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. वहीं सातवें नंबर पर रवींद्र जडेजा भी हैं जिनका बल्ला इन दिनों रनों की बारिश कर रहा है. ऐसे में टीम इंडिया को हर हाल में पहली पारी में बढ़त लेनी होगी क्योंकि सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में टीम इंडिया को ही बल्लेबाजी करनी है और इसलिए वो चाहेगी कि वो पहली पारी में बड़ी बढ़त ले ताकि उसे आखिर में कम से कम स्कोर चेज करना पड़े.