- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- When The Players Wore Fours And Sixes On The Ankur Ground In Bhopal, Sanskrit Commentary Won Hearts
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल26 मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा
- कॉपी लिंक
भोपाल के अंकुर क्रिकेट मैदान पर धोती पहनकर वैदिक ब्राह्मण क्रिकेट मैच में बॉलिंग और बैटिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए।
- अंकुर मैदान पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा धोती कुर्ते में क्रिकेट मैच का आयोजन
- संस्कृत में हो रही क्रिकेट मैच के रोमांच की कमेंट्री आकर्षक का केंद्र बनी
क्रिकेट युवाओं का पसंदीदा खेल, टेस्ट से लेकर टी-20 और आईपीएल तक पहुंचे क्रिकेट का सफर खुद में तो नायाब है ही। साथ ही उतनी ही मजेदार होती है क्रिकेट की कमेंट्री, जो दर्शकों में एक नया जोश भर देती है। आप सबने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कमेंट्री तो सुनी ही होगी। पर क्या कभी संस्कृत में कमेंट्री सुनी है? कुछ ऐसा ही हुआ है रविवार को भोपाल के अंकुर क्रिकेट ग्राउंड में, जहां खिलाड़ियों ने क्रिकेट को परंपरा से जोड़ते हुए धोती में खेला है।
यहां खिलाड़ियों ने पहन रखा था धोती-कुर्ता, मस्तक पर त्रिपुण और टीका, गले में रूद्राक्ष की माला। माहौल ऐसा था कि मानो आसपास कोई यज्ञ का आयोजन या पूजा-पाठ हो लेकिन यह तो पंडितों ने पटकंदुक (क्रिकेट) का मैच खेला।
अतीव सुंदरतया कंदुक प्रक्षेपणम् फलक धारक: स्तब्धोजात:। दंडाग्रे पादे कंदुकस्पर्शाद बहिर्भूत:। कंदुकस्य रेखाया: बहिर्गमनम्। अंकुर खेल मैदान में दिन भर चली क्रिकेट की संस्कृत में कमेंट्री लोगों को अपनी ओर खींचती रही। ‘चतुर्धानावांक:’(चौका), ‘षड्धावनांक: लब्ध:(छक्का)’ जब भी गूंजा जमकर तालियां बजीं। मौका था महर्षि महेष योगी के 104वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का।
कमेंट्रेटर देवेंद्र दुबे, डॉ. रमन मिश्र, अंकुर पांडे ने कई बार उपस्थित दर्शकों की तालियां बटोरी। खिलाड़ियों का भी उत्साह देखते बना। खिलाड़ी फील्डिंग लगाने से लेकर बातचीत भी संस्कृत में कर रहे थे। मैच की अंपायरिंग अभिषेक शर्मा व मिथुन शर्मा कर रहे थे। खिलाड़ी टीका, त्रिपुंड लगाकर धोती धारण कर रखे थे।
मैच का परिणाम
रविवार को 8-8 ओवर का पहला मैच गांधी नगर और गुफा मंदिर के बीच खेला गया। इसमें गुफा मंदिर की टीम जीती। वहीं दूसरा मैच लाल घाटी क्लब और विश्वनाथ एकादश के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में विश्वनाथ एकादश जीती। तीसरा मैच महर्षि क्लब और नीलकंठ के बीच हुआ। इसमें नीलकंठ क्लब ने जीत दर्ज की। चौथा मैच इस वक्त महर्षि वैदिक एकादश और संदीप शास्त्री क्लब के बीच चल रहा है।
प्लेयर ऑफ द मैच काे मिलेगी वेद पुस्तक
आयोजक पंडित कपिल शर्मा ने बताया कि स्पर्धा का आयोजन महर्षि महेश योगी के 104वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। प्रतियाेगिता में पुरस्कार स्वरूप वेद पुस्तकें प्रदान की जाती है। यहां प्लेयर ऑफ द मैच काे एक वेद पुस्तक मिलती है। जबकि मैन ऑफ द सीरीज के लिए पंचांग रखा गया है। साथ ही विजेता टीम को 5001 और उपविजेता को 2100 रुपए का पुरस्कार इनाम रखा गया है।
संस्कृति भाषा से नई पीढ़ी को जोड़ना है आयोजन का उद्देश्य
संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि देशभर में देव भाषा के नाम से जानी जाने वाली संस्कृत भाषा को प्रमोट करने और लोगों को इससे जागरूक करने के उद्देश्य से अनोखी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे राजधानी भोपाल के तमाम कर्मकांडी ब्राह्मण धोती कुर्ता पहन कर क्रिकेट के बल्ले पर हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं। भोपाल के अलग-अलग इलाकों से अंकुर परिसर पहुंचे कर्मकांडी ब्राह्मण होने धोती कुर्ते में क्रिकेट के जौहर दिखाए… इसके साथ ही मैदान पर संस्कृत भाषा में कमेंट्री भी आकर्षण का केंद्र बनी। इसका उद्देश्य अपनी संस्कृति से नई पीढ़ी को रूबरू कराना और संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार करना है।
संस्कृत में क्रिकेट
काष्ठपट्टः- बैट
कन्दुकम्- बॉल
कन्दुकक्षेपकः- बॉलर
क्षेत्ररक्षकः – फील्डर
क्रीडांगणम् – पिच
कन्दुकसमूहः – ओवर
कराबद्धम् – कैचपह