Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- चिकित्सक पत्नी ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था
जीआरएमसी के पैथोलॉजी विभाग में पदस्थ महिला चिकित्सक (31) व उनका इंजीनियर पति (31) संक्रमित निकले हैं। कोरोना के लक्षण उभरने पर इंजीनियर पति ने जेएएच में रैपिड एंटीजन टेस्ट और चिकित्सक पत्नी ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया था।
इसके अलावा जीवाजी विश्वविद्यालय की 40 वर्षीय महिला प्राध्यापक और गोविंदपुरी में रहने वाली 50 वर्षीय महिला संक्रमित निकली हैं। बेटी के पास आए उज्जैन निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की पॉजिटिव निकले हैं। उनकी बेटी की डिलीवरी होना हैं। खांसी की समस्या के चलते उन्होंने जांच कराई थी। सीआरपीएफ कैंप पनिहार में पदस्थ 57 वर्षीय कमांडेंट संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।