कोविड वैक्सिनेशन: उज्जैन में पहले चरण में 40 सेशन साइट्स पर होगा कोविड वैक्सिनेशन, स्वास्थ्य महकमे की तैयारी है पूरी

कोविड वैक्सिनेशन: उज्जैन में पहले चरण में 40 सेशन साइट्स पर होगा कोविड वैक्सिनेशन, स्वास्थ्य महकमे की तैयारी है पूरी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Kovid Vaccination To Be Done At 40 Session Sites In Ujjain In The First Phase, Preparation For Health Department Is Complete

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में पहले चरण में 40 स्थलों पर होगा टीकाकरण

  • बीएससी नर्सिंग कॉलेज सेशन साइट से जुड़ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

16 जनवरी से कोविड वैक्सिनेशन को लेकर प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद उज्जैन में भी वैक्सिनेशन के लिए स्वास्थ्य महकमे ने अपनी तैयारियों में तेजी ला दी है। पहले चरण में 12448 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण होगा। इसके लिए उज्जैन में 40 सेशन साइट्स (टीकाकरण स्थल) बनाए गए हैं।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ केसी परमार ने बताया कि कोविड वैक्सिनेशन के लिए महकमे की तैयारी पूरी है। उनकी कोशिश होगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए लोगों को कम से कम दूरी तय करना पड़े। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत के सीईओ से भी संपर्क किया है। ऐसे सेशन साइट्स चिन्हित किए जा रहे हैं जो भौगोलिक दृष्टि से लोगों की आसानी से पहुंच में हों। जैसे, प्राइमरी स्कूल भवन, कम्यूनिटी हॉल, पंचायत भवन आदि। प्रत्येक साइट पर पांच स्वास्थ्य कर्मियों का दल रहेगा। जहां पर संख्या अधिक होगी वहां पर सेशन साइट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है। मसलन, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में पहले चरण में टीकाकरण कराने वालों की संख्या करीब 900 है, इसलिए वहां पर तीन सेशन साइट बनाई जाएगी।

बीएससी नर्सिंग कॉलेज सेशन साइट से जुड़ सकते हैं प्रधानमंत्री

डॉ परमार ने बताया कि 16 जनवरी को टीकाकरण का देश भर में उद्धाटन होगा। मध्यप्रदेश में दो सेशन साइट चिन्हित हैं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुड़कर टीकाकरण प्रोग्राम को सीधा देख सकते हैं। दो सेशन साइट में से एक उज्जैन का बीएससी नर्सिंग कॉलेज है। यहां पर इंटरनेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के उद्धाटन भाषण को देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री यहां पर टीकाकरण कराने वाले लाभार्थी से सीधी बात भी कर सकते हैं।



Source link