पकड़े नशे के सौदागर: हर जेब में छिपाकर रखी थी सौ-सौ ग्राम की पुड़िया, दो तस्कर पकड़े, 40 लाख की स्मैक मिली

पकड़े नशे के सौदागर: हर जेब में छिपाकर रखी थी सौ-सौ ग्राम की पुड़िया, दो तस्कर पकड़े, 40 लाख की स्मैक मिली


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • In Every Pocket, Was Kept A Hundred Grams Of Pudding, Caught Two Smugglers, Got A Smack Of 40 Lakhs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों तस्करों से बरामद स्मैक की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है

  • इटावा यूपी से शहर में ला रहे थे स्मैक
  • भिंड रोड लक्ष्मणगढ़ पुल के नीचे से घेराबंदी कर पकड़ा

यूपी के इटावा से स्मैक लेकर भिंड के रास्ते शहर में दाखिल हुए दो तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। जब इनकी तलाशी ली तो एक तस्कर के पेंट की चार जेब में स्मैक की अलग-अलग पुड़िया मिली है। हर पुड़िया में 100-100 ग्राम स्मैक रखी हुई थी। पुलिस ने तस्करों के पास से 400 ग्राम स्मैक बरामद की है। बाजार में इसकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है कि शहर में यह स्मैक किसको देनी थी।

पुलिस कप्तान अमित सांघी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो तस्कर स्मैक की खेप लेकर आने वाले है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच को घेराबंदी करने के लिए कहा गया। जैसा पता लगा था कि स्मैक तस्कर भिंड के रास्ते शहर में आने वाले हैं तो क्राइम ब्रांच ने महाराजपुरा थाना स्थित भिंड रोड लक्ष्मणगढ पुल के पास घेराबंदी कर दी। तभी पुलिस जवानों को दो युवक बाइक पर आते दिखे। पुलिस को देखकर वह भागने लगे, लेकिन घेराबंदी को नहीं तोड़ सके। दोनों की तलाशी ली गई। एक के पास से तो कुछ नहीं मिला, लेकिन दूसरे की तलाशी ली तो उसकी पेंट की आगे की जेब से एक पुड़िया मिली। इसके बाद उसकी अन्य तीन जेब से तीन पुड़िया और मिलीं। हर पुड़िया में 100 -100 ग्राम स्मैक थी। कुल 400 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए स्मैक तस्करों की पहचान प्रमोद और संजय सिंह निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है। दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाए हैं और पूछताछ की गई है।

यूपी के तस्कर शहर में बेच रहे हैं नशा

पिछले कुछ समय में 15 ऐसे स्मैक तस्कर पकड़े हैं जो यूपी के इटावा से स्मैक लेकर शहर में सप्लाई करने आ रहे थे। पकड़े गए स्मैक तस्करों से भी पूछताछ के बाद पता लगा है कि इटावा के बड़े तस्कर ही शहर के तस्करों को यह नशा सामग्री बेचते हैं। पर आज तक पुलिस ने कभी इटावा पहुंचकर कोई कार्रवाई नहीं की है।



Source link