Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियरएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
मानसिंह चौराहे से धुंध के बीच निकलते वाहन। समय: शाम 4:15 बजे।
- पश्चिमी विक्षाेभ का असर कम हाेने और उत्तरी हवा चलने से फिर बढ़ेगी सर्दी
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हाेने और बादलाें के छंटने के कारण अब तापमान में गिरावट शुरू हाे गई है। यही कारण रहा है कि ग्वालियर में शुक्रवार-शनिवार की रात पचमढ़ी से भी ठंडी रही। जहां रात का पारा 14.9 डिग्री से गिरकर 12.6 डिग्री पर आ गया।
जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन में रात का पारा और गिरेगा। उत्तरी हवाओं के चलने से दिन में भी सर्दी जोर पकड़ेगी। गौरतलब है कि पांच दिन से रात का पारा औसत से सात डिग्री ज्यादा चल रहा था।
रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी
अंचल में शनिवार को बारिश का अनुमान था, लेकिन हुई नहीं। हालांकि गुना में बारिश रिकाॅर्ड हुई है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो रहा है और उत्तरी हवा भी चलेगी। इस कारण सर्दी बढ़ेगी। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
-डीपी दुबे, मौसम वैज्ञानिक
ऐसे नीचे आया न्यूनतम पारा
तारीख तापमान
6 जनवरी 14.9
7 जनवरी 14.5
8 जनवरी 14.9
9 जनवरी 12.6
दिन में ये रही पारे की चाल
समय तापमान
सुबह 5:30 13.6 8:30 14.2 11:30 17.2
दोपहर 2:30 21.0 शाम 5:30 19.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में