प्रजेंटेशन की तैयारी: शहर विकास का रोडमैप विधायक ने देखा, सुझाव देकर बदलाव का कहा

प्रजेंटेशन की तैयारी: शहर विकास का रोडमैप विधायक ने देखा, सुझाव देकर बदलाव का कहा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

27 जनवरी को नगर निगम को शहर के विकास का पांच सालाना रोडमैप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिखाना है। उसे अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को अफसरों ने प्रजेंटेशन की तैयारी विधायक चेतन्य काश्यप को दिखाई। विधायक ने इसमें रोजगार मूलक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए स्ट्रीट वेंडरों के बैठने के स्थान, झुग्गी मुक्त रतलाम, पार्किंग स्थल, सड़क निर्माण, अवैध काॅलोनियों, स्वच्छ रतलाम और यातायात सुधार के बिंदु शामिल हैं। प्रजेंटेशन कलेक्टर गोपालचंद्र डाड को दिखाकर फाइनल किया जाएगा। एसडीएम अभिषेक गेहलोत, आयुक्त सोमनाथ झारिया, सिटी इंजीनियर सुरेशचंद्र व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी आदि मौजूद रहे।



Source link